A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वाराणसी के बाद आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, गोदावरी नदी में नाव पलटी, 23 लोग लापता

वाराणसी के बाद आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, गोदावरी नदी में नाव पलटी, 23 लोग लापता

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जिले के अधिकारियों से फोन पर बात की और घटना के बारे में जानकारी ली। एक अधिकारी ने बताय कि तेज हवा के चलते यह दुर्घटना हुई होगी...

<p>representational image</p>- India TV Hindi
representational image

अमरावती (आंध्र प्रदेश): कर्नाटक में आज गोदावरी नदी में एक नौका पलट गई, जिसमें कई लोगों के डूबने की आशंका हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के कर्मियों को लापता लोगों का पता लगाने के काम में लगाया गया है।

मंगलवार शाम आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी जिले में 40 यात्रियों को ले जा रही नाव गोदावरी नदी में डूब गई जिसके बाद इसमें सवार 23 लोगों के लापता होने की खबर है। खबरों के मुताबिक कम से कम 10 लोग तैरकर सुरक्षित किनारे तक तक पहुंच गए।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जिले के अधिकारियों से फोन पर बात की और घटना के बारे में जानकारी ली। एक अधिकारी ने बताय कि तेज हवा के चलते यह दुर्घटना हुई होगी।

नौका कोंदामोडालु से राजमहेंद्रवरम जा रही थी तभी यह हादसा हुआ।

Latest India News