1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आप की अदालत में अमित शाह: काला धन गरीबों के हित में लगेगा

आप की अदालत में अमित शाह: काला धन गरीबों के हित में लगेगा

नई दिल्ली: भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने देश के नंबर वन चैनल इंडिया टीवी के चर्चित शो आप की अदालत में रजत शर्मा द्वारा कालेधन पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा

काला धन गरीबों के हित...- India TV Hindi
काला धन गरीबों के हित में लगेगा: अमित शाह

नई दिल्ली: भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने देश के नंबर वन चैनल इंडिया टीवी के चर्चित शो आप की अदालत में रजत शर्मा द्वारा कालेधन पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि काला धन वापस लाने के लिए हम वचनबद्ध हैं और जितना भी कालाधन वापस आएगा उसका इस्‍तेमाल इस देश के गरीबों के हित में किया जाएगा।

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'कालेधन पर मोदी जी ने कहा था कि विदेश में इतना कालाधन है कि अगर उसको डिवाइड कर दिया जाए तो हर व्‍यक्ति के हिस्‍से में 15-15 लाख रुपए आ जाएंगे। इसका मतलब किसी के बैंक एकाउंट में जमा नहीं होंगे। उनके कहने का तात्‍पर्य था कि जितना भी कालाधन आएगा इस देश के गरीबों के हित में सरकार इसका उपयोग करेगी। नेता जब भाषण देते हैं इमोशनली हो कर बोलते हैं,उसका इस तरह फुलस्टॉप, कॉमा में मीनिंग नहीं निकलता है।'

जब उनसे पूछा गया कि राहुल तो रोज-रोज ऐसा कह रहे हैं तो अमित शाह ने कहा कि वह उनकी समझ पर निर्भर करता है। मैं इतना कह सकता हूं कि सरकार के खजाने से किसी के खाते में 15 लाख रुपये कैसे जा सकते हैं। सरकार ने यह कहा था और आज भी कमिटमेंट है कि इसमें कोई वादाखिलाफी नहीं है, जितना कालाधन वापस आएगा वो इस देश के गरीबो के लिए योजना बनाकर खर्च होगा।

देखें वीडियो-

Latest India News