बिहार-चुनाव में विकास पर गो-मांस मुद्दा भारी
शाह ने स्वीकार किया कि बिहार चुनाव में गो-मांस का मुद्दा विकास के मुद्दे पर भारी पड़ गया। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को ज़िम्मेवार ठहराया और कहा: "सबसे पहले लालू जी ने यह कहकर गों-मांस का मुद्दा उठाया कि गो-मांस और बकरी के मांस में कोई फ़र्क नहीं होता। बीजेपी का ये मुद्दा उठाना स्वाभाविक है क्योंकि इससे देश के एक बड़े तबके की भावना आहत होती है। लालू जी ने वोट-बैंक की राजनीति के चलते ये मुद्दा उठाया था, एक बार आपने बांध तोड़ दिया तो क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि पानी कितनी दूर तक जाएगा? आज वो इसमें फंस गए हैं। बांध तोड़ने के पहले उन्हें इस बारे में सोचना चाहिये था।"
देखें वीडियो-
Latest India News