1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गया: काश आज जिंदा होता आदित्य, मौत के बाद आया रिजल्ट

गया: काश आज जिंदा होता आदित्य, मौत के बाद आया रिजल्ट

नई दिल्ली: जरा सोचिए घर में बच्चे का रिजल्ट आए और वो अपने क्लास में पास हो तो घरवालों के खुशी कैसी होती है लेकिन गया के आदित्य सचदेव का परिवार गहरे दुख में डूबा

aditya result- India TV Hindi
aditya result

नई दिल्ली: जरा सोचिए घर में बच्चे का रिजल्ट आए और वो अपने क्लास में पास हो तो घरवालों के खुशी कैसी होती है लेकिन गया के आदित्य सचदेव का परिवार गहरे दुख में डूबा हुआ है। वो भी तब जबकि वो बारहवीं में पास हुआ है। दुख इस बात का है कि जिसका रिजल्ट आया, वो आज इस दुनिया में नहीं है।

आज होता तो कितना खुश होता वो...

आदित्य के मां-बाप फफक-फफक कर रो रहे हैं इसकी वजह सिर्फ ये है कि इस रिजल्ट को देखने के लिए उनका बेटा इस दुनिया में नहीं है। एक सिरफिरे की गोली ने उसकी जान ले ली। आदित्य के सीबीएसई बोर्ड के बारहवीं के इम्तिहान के नतीजे आज ही घोषित हुए। हर सब्जेक्ट में उसके अच्छे नंबर भी आए हैं।

आदित्य की मार्कशीट-

  • अंग्रेजी में- 72 नंबर
  • हिंदी में- 77 नंबर
  • इकॉनोमिक्स  में -56
  • बिजनेस स्टडीज में-82
  • अकाउंटेंसी में- 61

आदित्य करीब 70 फीसदी नंबरों से पास हुआ है। बारहवीं पास करके वो आदित्य होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहता था लेकिन त्रासदी देखिए कि अपने इम्तिहान के नतीजे देखने के लिए वो शख्स इस दुनिया में नहीं है। इस इम्तिहान में जीतने से ही पहले ही ज़िंदगी हार चुका था गया का आदित्य सचदेव।

यह भी पढ़ें-

रिजल्ट आने से ठीक दो हफ्ते पहले की ही बात है जब 7 मई को बिहार की एक MLC के बिगड़ैल बेटे की करतूत ने आदित्य सचदेव की जिंदगी खत्म कर दी थी। बिहार में एमएलसी के बेटे रॉकी यादव ने सिर्फ पास न देने पर आदित्य को गोली मार दी थी। रॉकी यादव और उसके मां-बाप तीनों जेल में हैं लेकिन जवान बेटे की मौत का गम कितना भारी होता है, इसे सिर्फ आदित्य का परिवार ही समझ सकता है।

देखे वीडियो-

Latest India News