1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्यार हुआ तो अमेरिका छोड़ तैयार हो गई झुग्गियों में रहने को.....

प्यार हुआ तो अमेरिका छोड़ तैयार हो गई झुग्गियों में रहने को.....

एमिली जो अमेरिका में रहती है उसे झुग्गी में रहने वाले देवेश से प्यार हो गया और वो अपना देश छोड़ झुग्गी में रहने आ गई।

marriage- India TV Hindi
marriage

नई दिल्ली: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा होता है। इस कहावत को चरितार्थ किया है, एमिली और देवेश ने। एमिली जो अमेरिका में रहती है उसे झुग्गी में रहने वाले देवेश से प्यार हो गया और वो अपना देश छोड़ झुग्गी में रहने आ गई। (देखें वीडियो)

एमिली और देवेश पहली बार सोशल मीडिया के जरिए मिले थे। पहले दोस्ती हुई, और फिर प्यार हुआ, और फिर शादी। इस गुजराती लड़के के प्यार में एमिली इस कदर पागल हुई कि अमेरिका छोड़कर झुग्गियों में रहने कर तैयार हो गई। और साधारण भारतीय औरतों की तरह जी रही है। देवेश और एमिली की उम्र में तकरीबन 18 साल का अंतर है। दोनो ने घरवालों और समाज के बारे में कुछ नहीं सोचा और शादी कर ली। की शादी हिंदु रीति-रिवाजों से हुई।

एमिली अमेरिका के मोंटाना में पेशे से हेल्थ को-ऑर्डिनेटर हैं। देवेश बेरोजगार हैं। झुग्गी में रहते हैं। दोनों सबसे पहले फेसबुक पर दोस्त बने। लेकिन दोनों के बीच सबसे बड़ी समस्या थी दोनों की बोली।  इस कारण दोनो के प्यार में कोई फर्क नहीं पड़ा दोनों साल भर एक दूसरे से चैटिंग करते रहे। देवेश वीडियो कॉल पर गूगल ट्रांसलेशन का इस्तेमाल कर एमिली से बात करता था।

12 महीने तक एक दूसरे से बात करने के बाद एमिली को देवेश से मिलने का मन हुआ और वह अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ कर देवेश के पास जा पहुंची, और उसी दिन देवेश से शादी कर ली। देवेश बताते हैं कि उसके घर वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। ये प्रेमी जोड़ा अमेरिका में एक महीने के हनीमून की प्लानिंग कर रहा है। लेकिन एमिली कहती हैं कि हनीमून के बाद वो भारत में ही देवेश और उसके माता-पिता के साथ झुग्गी में ही रहेंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें मुकेश की कहानी

Latest India News