इसी तरह की एक और प्रेमकहानी हम आपको बताने जा रहे हैं जिसकी शुरूआत भी फेसबुक से ही हुई थी।
यह कहानी है हरियाणा के मुकेश कुमार और कैलीफोर्निया की एड्रियाना पेरल की। 2013 में जब दोनों ने शातदी कर ली। तब मुकेश की उम्र 25 साल थी और एड्रियाना की 41 साल। यानी एड्रियाना मुकेश से 16 साल बड़ी थीं। मुकेश मूल रूप से हरियाणा के करनाल जिले के पोपरन गांव के रहने वाले हैं। एक दिन इंटरनेट पर सर्फिंग करते समय उनका ध्यान एक विदेशी चेहरे ने खींचा। मुकेश ने तभी एड्रियाना को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। करीब नौ दिनों तक दोनो की चैटिंग चलती रही।
मुकेश बताते हैं कि उसके बाद एड्रियाना से रोज फोन पर बात होने लगी लेकिन अंग्रेजी की असमर्थता के चलते बात बमुश्किल 2-3 मिनट खिंच पाती। एड्रियाना अमेरिका में अपनी बेटी और मां के साथ रहती है, इस वजह से वह इस रिश्ते के बारे में बात करने से डरती थी।
मुकेश से शादी के बाद एड्रियाना को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरकंडीशनर तो बहुत दूर की बात तक नहीं था मुकेश के घर पर। बाथरूम में शॉवर नहीं था। बर्तन और कपड़ा धोने की मशीने नहीं थीं। ऐसे ठेठ गांव की आम जिंदगी एड्रियाना के सामने थी। लेकिन प्यार सच्चा था इसलिए एड्रियाना ने घर का काम-काज सीखा। खेत पर पति का हाथ बंटाना, गाय-भैंस का दूध दुहना, भारतीय खाना बनाना और खाट पर सोना सब सीख लिया।
अगली स्लाइड में देखें VIDEO:
Latest India News