1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैश नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया

कैश नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया

उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना चिलकाना में बैंक पर कैश नहीं होने का बोर्ड लगाए जाने के बाद लाइन में लगे लोगों ने हंगामा किया और बैंक का शटर बंद करके बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

Representative Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | PTI Photo

सहारनपुर: उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना चिलकाना में बैंक पर कैश नहीं होने का बोर्ड लगाए जाने के बाद लाइन में लगे लोगों ने हंगामा किया और बैंक का शटर बंद करके बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने गुरुवार को बताया कि चिलकाना के पंजाब नेशनल बैंक मे ग्रामीण सुबह से ही कैश लेने के लिए लाइन मे लगे थे। इस बीच, बैंक कर्मचारियो ने ‘नो कैश’ का बोर्ड लगा दिया। सिंह ने बताया कि नो कैश का बोर्ड लगने से लाइन मे लगे लोग आक्रोशित हो गए।

इन्हें भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने वहां खूब हंगामा किया और बैंक का शटर बंद कर बैककर्मियों को बंधक बना लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराते हुए बैंक का शटर खुलवाया।

Latest India News