A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेरिका में एक और भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, सुषमा ने जताई चिंता

अमेरिका में एक और भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, सुषमा ने जताई चिंता

सान फ्रांसिस्को में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास 26 वर्षीय विक्रम जारयाल के परिवार वालों की मदद कर रहा है। दो नकाबपोश सशस्त्र लूटेरों ने कथित तौर पर जारयाल की गोली मारकर हत्या पर कर दी थी।

vikram jaryal - India TV Hindi
Image Source : PTI vikram jaryal

नयी दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि अमेरिका के वाशिंगटन में गोलीबारी की एक घटना में एक भारतीय व्यक्ति की मौत पर भारत को एक रिपोर्ट मिली है और वह इस घटना की जांच कर रही एजेंसियों से बातचीत कर रही हैं। मंत्री ने कहा कि सान फ्रांसिस्को में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास 26 वर्षीय विक्रम जारयाल के परिवार वालों की मदद कर रहा है। दो नकाबपोश सशस्त्र लूटेरों ने कथित तौर पर जारयाल की गोली मारकर हत्या पर कर दी थी।

ये भी पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए इस यात्रा का खर्च
आखिरकार बिक गया विजय माल्या का किंगफ़िशर विला, जानिए किसने खरीदा
इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!
वीटो शक्ति के साथ UNSC का स्थायी सदस्य बनेगा भारत!

मंत्री ने ट्वीट करके बताया, मुझे अमेरिका के वाशिंगटन में गोलीबारी की एक घटना में भारतीय नागरिक विक्रम जारयाल की दुखद मौत पर रिपोर्ट मिली है। मंत्री ने इस घटना पर कई ट्वीट किए हैं। मंत्री ने कहा, पीडि़त सिर्फ 26 साल का था और 25 दिन पहले ही अमेरिका पहुंचा था। वह अपने एक पारिवारिक दोस्त के गैस स्टेशन में काम कर रहा था। जारयाल याकिमा शहर के एएम-पीएम गैस स्टेशन में क्लर्क के तौर पर काम कर रहा था और घटना के समय वह काउंटर के पीछे था। जारयाल के परिवारवालों ने कल उनका शव भारत लाने के लिए विदेश मंत्री की मदद मांगी थी।

स्वराज ने कहा, छह अप्रैल को दो शरारती तत्व दुकान में दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर पहुंचे और पीडि़त से नकद पैसे लिए और उनके सीने पर गोली दाग दी। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया, हम इस घटना की जांच कर रही एजेंसियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्हें सीसीटीवी फुटेज मिला है और दोषियों को पकड़ने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने बताया, सान फ्रांसिस्को में हमारा वाणिज्य दूतावास परिवार की मदद कर रहा है और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ले रहा है।

Latest India News