1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2016 में लगेगा आस्‍था का सबसे बड़ा मेला, हरिद्वार में अर्धकुंभ तो उज्‍जैन में महाकुंभ

2016 में लगेगा आस्‍था का सबसे बड़ा मेला, हरिद्वार में अर्धकुंभ तो उज्‍जैन में महाकुंभ

साल 2016 में आस्‍था का दो सबसे बड़ा मेला लगेगा। हरिद्वार में जहां अर्धकुंभ तो वहीं उज्‍जैन में लगेगा महाकुंभ मेला। कुंभ पर्व हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है

naga

उज्‍जैन महाकुंभ

22 अप्रैल से 21 मई 2016 के बीच उज्जैन के प्राचीन और ऐतिहासिक शहर उज्जैन में कुंभ आयोजन शुरू होंगे। सिंहस्थ कुंभ उज्जैन का महान स्नान पर्व है। यह पर्व बारह वर्षों के अंतराल पर मनाया जाता है। जब बृहस्पति सिंह राशि में होता है, उस समय सिंहस्थ कुंभ का पर्व मनाया जाता है। पवित्र क्षिप्रा नदी में पुण्य स्नान का महात्यम चैत्र मास की पूर्णिमा से प्रारंभ हो जाता हैं और वैशाख मास की पूर्णिमा के अंतिम स्नान तक भिन्न-भिन्न तिथियों में सम्पन्न होता है। उज्जैन के प्रसिद्ध कुंभ महापर्व के लिए पारम्परिक रूप से दस योग महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं।

कुंभ के मुख्य स्नान......

शाही स्नान-22 अप्रैल 2016, शुक्रवार, पूर्णिमा
कुंभ स्नान-03 मई 2016, मंगलवार
कुंभ स्नान-06 मई 2016, शुक्रवार
कुंभ स्नान-09 मई 2016, सोमवार
कुंभ स्नान-11 मई 2016, बुधवार
कुंभ स्नान-15 मई 2016, रविवार
कुंभ स्नान-17 मई 2016, मंगलवार
कुंभ स्नान-19 मई 2016, गुरुवार
कुंभ स्नान-20 मई 2016, शुक्रवार
शाही स्नान-21 मई 2016, शनिवार, पूर्णिमा

Latest India News