1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: श्री श्री के मेगा शो की आखिरी शाम, जब यमुना किनारे जुटे 155 मुल्क

Video: श्री श्री के मेगा शो की आखिरी शाम, जब यमुना किनारे जुटे 155 मुल्क

नई दिल्ली: वसुधैव कुटुंबकम...कुछ ऐसा ही नजारा विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में हर तरफ नजर आया। आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के 35 साल पूरे होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन

fest

वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल का रंगारंग समापन

वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल में नेपाल के 125 कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया। पहाड़ी धुन पर नेपाली नृत्य का दृश्य रोम-रोम को उमंग से भर देने वाला था। दुनिया के 155 मुल्क, साढ़े आठ हजार म्यूजिशियन, देश-दुनिया के पच्चीस हजार कलाकार, 7 एकड़ में बना ग्रैंड स्टेज और महाउत्सव में आए लाखों लोग। यहां आकर पता चला कि दुनिया कितनी छोटी है और सरहदों की जंजीरें बेमानी लगती है क्योंकि वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल में सभी पर एक ही रंग चढ़ा दिखा वो है मानवता का और भाईचारे का  रंग। यही तो था आर्ट ऑफ लिविंग के इस फेस्टिवल का मकसद यानी मेडिटेशन, सेलिब्रेशन और पार्टिसिपेशन।

Latest India News