1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 साल में विदेशी कंपनियों की छुट्टी कर दूंगा: बाबा रामदेव

5 साल में विदेशी कंपनियों की छुट्टी कर दूंगा: बाबा रामदेव

नई दिल्ली: अपने प्रोडक्ट्स पर उठते तरह-तरह सवालों और पतंजलि पर आती बलाओं पर योग गुरु बाबा रामदेव पूरे पोथी-पतरा के साथ मैदान में आए। उन्होंने सारे विवादों को मल्टीनेशनल कंपनियों की साज़िश बता दिया

baba ramdev- India TV Hindi
baba ramdev

नई दिल्ली: अपने प्रोडक्ट्स पर उठते तरह-तरह सवालों और पतंजलि पर आती बलाओं पर योग गुरु बाबा रामदेव पूरे पोथी-पतरा के साथ मैदान में आए। उन्होंने सारे विवादों को मल्टीनेशनल कंपनियों की साज़िश बता दिया और पतंजलि के प्रोडक्ट्स को क्लीन चिट दे दी।

'पतंजलि के खिलाफ MNC कर रही साज़िश'

पत्रकारों से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि विदेशी कंपनियां साज़िश करके पतंजलि प्रोडक्ट्स को बदनाम कर रही हैं। कागज़ी सुबूतों के आधार पर बाबा रामदेव ने बताया कि वो घी हो, शहद हो, नूडल्स हो या फिर बिस्किट पतंजलि के सारे प्रोडक्ट्स का कोई सानी नहीं है।

उन्होंने मीडिया को पूरी प्रक्रिया समझाई कि पतंजलि के प्रोडक्ट होने के मायने क्या हैं। अपनी विश्वसनीयता का नाम देकर बाबा रामदेव ने पतंजलि प्रोडक्ट की गुणवत्ता को सोलह आने खरा बता दिया।

हमारे खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहाः रामदेव

रामदेव ये कहने से भी नहीं चूके कि उनके ख़िलाफ़ साज़िश हो रही है। कुछ कंपनियां और लोग बीजेपी और मोदी सरकार से नज़दीकी होने की वजह से उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

रामदेव ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि पतंजलि के सारे प्रोडक्ट्स उच्च क्वालिटी के होते हैं और उनकी विश्वसनीयता कई जगह, कई लैब में परखी जा चुकी है।

अगली स्लाइड में देखे वीडियो-

Latest India News