1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 14 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

14 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह पर।

news- India TV Hindi
news

राष्ट्रीय खबरें

आप सरकार ने पूरा किया एक साल, कांग्रेस ने आप को दिया जीरो

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की आप सरकार ने आज राजधानी में अपना एक साल पूरा कर लिया। एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगियों के साथ कनॉट प्लेस के NDMC कन्वेंशन सेंटर में जनता से सीधा सरोकार करते हुए कई अहम ऐलान किए। आगे पढ़ें

राजनाथ बोले JNU में हुई घटना के पीछे हाफिज सईद का हाथ

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि JNU में जो राष्ट्रविरोधी प्रदर्शन हुआ उसके पीछे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का हाथ है। उन्होंने कहा कि देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है और वो लोगों से अपील करते हैं कि इस मामले में राजनीति न की जाए। आगे पढ़ें

नेताजी की 25 फाइलों की दूसरी खेप इसी माह होगी सार्वजनिक

नयी दिल्ली: संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में गोपनीय फाइलों की दूसरी खेप संभवत: इसी माह सार्वजनिक होगी। शर्मा से जब नेताजी की फाइलों को सार्वजनिक करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हम हर माह 25 गोपनीय फाइलें सार्वजनिक करने जा रहे हैं। हम फाइलों के साथ तैयार हैं जो इस माह सार्वजनिक होंगी।’’

बजट सत्र के दौरान अर्थव्यवस्था पर श्वेतपत्र की मांग करेगी कांग्रेस

नयी दिल्ली: संसद के 23 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में कांग्रेस अर्थव्यवस्था की स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करने की सरकार से पुरजोर मांग करेगी। कांग्रेस का दावा है कि उसके इस कदम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘शेखीभरे ’’ दावों की पोल खुल जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में भारतीय-अमेरिकी न्यायाधीश?

वाशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी न्यायाधीश श्री श्रीनिवासन को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में नामांकित किया जा सकता है जिससे वह समुदाय से यह पद पाने वाले पहले व्यक्ति बन जाएंगे। हाईकोर्ट में सबसे लंबे समय तक सेवारत रहे न्यायमूर्ति एंटोनिन स्कैलिया के निधन के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ‘उदार’ न्यायाधीश को नामांकित कर सकते हैं ।

अमेरिका के साथ एफ 16 सौदे पर भारत की प्रतिक्रिया से निराश: पाक

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज कहा कि वह आठ एफ 16 लड़ाकू जेट पाक को बेचने के अमेरिका के फैसले पर भारत की प्रतिक्रिया से ‘हैरान और निराश’ है । पाकिस्तान ने तर्क दिया है कि भारत रक्षा उपकरणों का ‘‘सबसे बड़ा निर्यातक’’ है और उसका जखीरा ‘‘बहुत अधिक बड़ा ’’ है।

न्यूजीलैंड में कर धोखाधड़ी के आरोपों से घिरी एक भारतीय रेस्तरां श्रृंखला

मेलबर्न: न्यूजीलैंड में भारतीय रेस्तराओं की एक श्रृंखला की 3.4 करोड़ डालर की सपंत्ति कर धोखाधड़ी के आरोपों में कुर्क कर ली गयी है और इसे देश में संपत्ति की सबसे बड़ी कुर्की बतायी जा रही है। भारतीय रेस्तरां श्रृंखला ‘मसाला’ की 33 संपत्तियां 3.4 करोड़ डालर की संपत्ति पर रोक के तहत कुर्क की गयी है क्योंकि इस श्रंखला पर 74 लाख डालर की कर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।

बिजनेस की खबरें

ट्रेन में कंफर्म टिकट पाने का आ गया जुगाड़, दो इं‍जीनियरिंग छात्रों ने विकसित की नई एप

नई दिल्‍ली। फेस्टिवल सीजन या इमरर्जेंसी के वक्‍त ट्रेन का रिजर्व टिकट मिलना किसी सपने से कम नहीं है। लेकिन दो छात्रों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। आईआईटी खड़गपुर के दूसरे वर्ष के छात्र रुणाल जाजू और उनके भाई शुभम ने एक ऐसा मोबाइल App शुरू किया है जो ट्रेन का कन्फर्म्ड टिकट पाने में आपकी मदद करेगा। शुभम जमशेदपुर एनआईटी के छात्र हैं। आगे पढ़ें

रेल बजट अधिक निवेश आकषिर्त करने पर केंद्रित होगा: प्रभु

तिरवनंतपुरम: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को कहा कि 2016-17 का रेल बजट मौजूदा और भविष्य की रेल सुविधाओं के विस्तार कार्यों में अधिक निवेश आकषिर्त करने पर केंद्रित होगा। यहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं के विस्तार का उद्घाटन करते हुए रेल मंत्री ने कहा, ‘‘यात्रियों का आराम आज की जरूरत है, लेकिन सुविधाओं का विस्तार भविष्य की आवश्यकता है।"

‘मेक इन इंडिया’ सप्ताह की शुरआत आज

मुंबई: देश में विनिर्माण क्षेत्र को गति देने के लिये यहां एनएससीआई, वर्ली में ‘मेक इन इंडिया’ सप्ताह की आज शुरआत की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के हवाईअड्डा आगमन पर महाराष्ट्र के गवर्नर सी.वी. राव और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उनकी आगवानी की।

एंटरटेनमेंट की खबरें

'रईस' की शूटिंग के लिए अहमदाबाद पहुंचे शाहरुख की कार पर पथराव

नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में कुछ अज्ञात हमलावरों ने शाहरुख खान की कार पर पथराव किया। कपड़े से मुंह बांधकर होटल के बाहर आए हमलावरों ने शाहरुख हाय-हाय का नारा भी लगाया और बाइक पर सवार होकर वहां से चले गये। आगे पढ़ें

करीना ने पति सैफ का 'नो किसिंग पॉलिसी' तोड़कर किया अर्जुन कपूर को किस

मुंबई: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने शादी के बाद अपने पति सैफ अली खान के साथ एक 'नो किसिंग पॉलिसी' की थी, जिसके तहत मियां-बीवी के बीच में यह तय हुआ कि दोनों ही ऑन-स्क्रीन दूसरे एक्टर्स के साथ किसिंग सीन नहीं करेंगे लेकिन डायरेक्टर आर बालकी की फिल्म 'की एंड का' के लिए करीना ने यह पॉलिसी तोड़ दी।  आगे पढ़ें

बिग बी बोले 'नीरजा' के लिए राम माधवानी प्रशंसा के हकदार

फिल्म 'नीरजा' के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन निर्देशक राम माधवानी से काफी प्रभावित हैं। नीरजा ने विमान अपरहरण के दौरान अपनी जान देकर लोगों की जान बचाई थी। फिल्म देखने के बाद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर पोस्ट किया, 'राम माधवानी द्वारा बनाई गई फिल्म 'नीरजा' देखी, यह काफी शानदार है। हां, एक कलाकार की हमेशा प्रशंसा होती है, लेकिन इस बार सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए राम प्रशंसा के हकदार हैं।'

खेल की खबरें

तीसरा टी20: भारत ने जीता टॉस, श्रीलंका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला

विशाखापत्तनम: दूसरे मैच में एकतरफा जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम कल यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ लय बरकरार रखने और श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगी।

ICC U-19 में तीन बार का चैंपियन भारत हारा, वेस्टइंडीज बना चैंपियन

नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में आज तीन बार के चैंपियन भारत को वेस्टइंडीज के सामने मुंह की खानी पड़ी। 146 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरोबियाई टीम ने 5 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। आगे पढ़ें

भारतीय जुडोकाओं की नजरें 10 स्वर्ण पदक पर

शिलांग: लैशराम सुशीला देवी और थोडम कल्पना देवी जैसी अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी में भारत 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में कल से शुरू हो रही जूडो स्पर्धा में दांव पर लगे 12 में से कम से कम 10 स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेगा। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता सुशीला देवी और कांस्य पदक विजेता कल्पना देवी क्रमश: 48 किग्रा और 52 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद के साथ उतरेंगी।

Latest India News