1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC U-19 में तीन बार का चैंपियन भारत हारा, वेस्टइंडीज बना चैंपियन

ICC U-19 में तीन बार का चैंपियन भारत हारा, वेस्टइंडीज बना चैंपियन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 14, 2016 04:39 pm IST,  Updated : Feb 14, 2016 04:39 pm IST

अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में आज तीन बार के चैंपियन भारत को वेस्टइंडीज के सामने मुंह की खानी पड़ी। 146 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरोबियाई टीम ने 5 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

west indies- India TV Hindi
west indies

नई दिल्ली: अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में आज तीन बार के चैंपियन भारत को वेस्टइंडीज के सामने मुंह की खानी पड़ी। 146 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरोबियाई टीम ने 5 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 45.1 ओवरों में 145 रन ही बना सकी। उसकी ओर से सरफराज खान ने सबसे अधिक 51 रन बनाए जबकि राहुल बाथम ने 21 रनों का योगदान दिया।

वहीं वेस्टइंडीज की ओर से एल्जारी जोसफ और रेयान जॉन ने सबसे अधिक 3-3 विकेट लिए, जबकि कीमो पॉल ने दो विकेट लिए। शामार स्प्रिंगर और चेमार होल्डर को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने तीन गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कैरोबियाई टीम की तरफ से कीसी कार्टी ने 52 रन और कीमो पॉल ने 40 रन की नाबाद पारियां खेलते हुए छठे विकेट के लिए 69 रन जोड़े और टीम को जीत दिलाई। आपको बता दें कि साल 2004 में उप-विजेता रही कैरेबियाई टीम का अंडर-19 विश्व कप में यह पहला खिताब है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल