1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 15 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

15 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

15 फरवरी 2016 की दिनभर की सबसे बड़ी खबरें, पढ़िए सिर्फ एक जगह।

news- India TV Hindi
news

राष्ट्रीय खबरें

मद्रास हाईकोर्ट के इस जज को कोई केस न दिया जाए: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आज मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से कहा कि वह विवादास्पद न्यायाधीश न्यायमूर्ति सीएस कर्णन को कोई न्यायिक कार्य न दें जिनका कलकत्ता उच्च न्यायालय में तबादला हुआ है। आगे पढ़ें

जेएनयू विवाद पर अमित शाह का ब्लॉग, निशाने पर राहुल

नई दिल्ली: जेएनयू में चल रहे विवादों के बीच पहली बार भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने चुप्पी तोड़ी है। इसे लेकर शाह ने अपना ब्लॉग पोस्ट किया है। शाह ने खास तौर पर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। इस ब्लॉग को शाह ने ट्वीट भी किया है। आगे पढ़ें

किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है दीप्ति अपहरण कांड

गाजियाबाद: गाज़ियाबाद के दीप्ति किडनैपिंग मामले की गुत्थी पुलिस ने पांच दिन बाद सुलझा दी। गाजियाबाद के एसएसपी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि इस किडनैपिंग केस में 5 लोग शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। देवेंद्र नाम का शख्स इस पूरी वारदात का मुख्य आरोपी है। आगे पढ़ें

मैसूर सबसे साफ तो वाराणसी गंदे शहरों में शुमार

नई दिल्ली: ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ के मुताबिक मैसूर स्वच्छता के मामले में कई शहरों से आगे है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी गंदे शहरों में शुमार है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रगति को देखने के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने एक सर्वे कराया जिसमें देश के 75 शहरों को स्वच्छता और सफाई के पैमाने पर परखा गया। मंत्रालय ने इस सर्वेक्षण को स्वच्छ सर्वेक्षण नाम दिया। आगे पढ़ें

दिल्ली लाए गए सियाचीन के 9 शहीदों के शव, आर्मी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के कारण बर्फ में जिंदा दफन हुए 9 भारतीय जवानों के शव सोमवार को विमान के जरिए लद्दाख से दिल्ली लाए गए। भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह की अगुवाई में एक औपचारिक समारोह में दिल्ली के पालम हवाईअड्डे पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए गए। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, इराक में युद्ध लड़ना बड़ी गलती

ग्रिनविल (अमेरिका): इराक से हटने की राष्ट्रपति बराक ओबामा की रणनीति की आलोचना कर उसे मूर्खतापूर्ण और खराब बताते हुए रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार डोलान्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने कई गलतियां की हैं और इराक में युद्ध लड़ना उनमें से एक है। आगे पढ़ें

जेल भेजे गए इजरायल के पूर्व PM एहुद ओल्मर्ट

जेरूसलम: भ्रष्टाचार और न्याय में बाधा पहुंचाने के जुर्म में इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट सोमवार को जेल भेजे गए। उन्हें 19 महीने कैद की सजा हुई है।  70 वर्षीय ओल्मर्ट जेल पहुंचने वाले इजरायल के पहले पूर्व प्रधानमंत्री हैं। आगे पढ़ें

बाफ्टा पुरस्कार समारोह में ‘द रेवनेंट’ ने पुरस्कार बटोरे

लंदन: ‘द रेवनेंट’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत कई शीर्ष पुरस्कार से झोली भरी जबकि इसी फिल्म में एक लड़ाके की भूमिका के लिए लियोनाडरे डीकैप्रियो को बाफ्टा पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया।

बिजनेस की खबरें

एसोचैम ने की सरकार से मांग, व्यक्तिगत इनकम टैक्‍स छूट की सीमा बढ़ाकर की जाए 4 लाख रुपए

नई दिल्ली: उद्योग मंडल एसोचैम ने सरकार से आगामी बजट में इनकम टैक्‍स छूट की सीमा को 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 4 लाख रुपए करने की मांग की है। उद्योग मंडल ने आम आदमी सर्वेक्षण का हवाला देते हुए बचत पर अतिरिक्त प्रोत्साहन की भी मांग की है। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च के लिए टैक्‍स पर और ऊंची दर से टैक्‍स छूट दिए जाने की मांग की है। आगे पढ़ें

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोना वायदा भाव में 416 रूपये की गिरावट

नई दिल्ली: कमजोर होते वैश्विक रख के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में आज सोने की कीमत 416 रपये की गिरावट के साथ 29,224 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

स्नैपडील का वैल्‍यूएशन 6 अरब डॉलर से ज्‍यादा, 20 करोड़ डॉलर की जुटाई नई पूंजी

नई दिल्‍ली: ई-कॉमर्स कंपनी स्‍नैपडील भारत की दूसरे सबसे ज्‍यादा वैल्‍यूएशन वाली कंपनी बन गई है। कंपनी ने फ्रेश फंडिंग राउंड में 20 करोड़ डॉलर की (1367.6 करोड़ रुपए) नई पूंजी जुटाई है। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्‍व कनाडा के ओनटैरियो टीचर्स पेंशन प्‍लान ने किया था। इससे सात माह पहले कंपनी ने 50 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई थी। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें

पुलकित-यामी ने कैटरीना-आदित्या को छोड़ा पीछे

मुंबई: यामी गौतम, पुलकित सम्राट और उर्वशी रौतेला अभिनीत फिल्म सनम रे पहले वीकएंड पर अपना जादू चला ही दिया है। फिल्म को रविवार की छुट्टी और वेलेंटाइन्स डे का खूब फायदा हुआ है। इसने पहले ही वीकएंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई दर्ज कर ली है। आगे पढ़ें

'नीरजा' में नहीं पेश की गई है पाकिस्तान की खराब तस्वीर: शबाना आजमी

नई दिल्ली: अभिनेत्री शबाना आजमी का कहना है कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'नीरजा' के पाकिस्तान में प्रतिबंध की खबरों के बीच इसे वहां प्रदर्शित होने को लेकर आश्वस्त हैं| सोनम कपूर के अभिनय वाली इस फिल्म की कहानी कराची हवाई अड्डे पर 1986 में पैन एम फ्लाइट 73 को अगवा कर लिये जाने के दौरान की है|

बायोपिक फिल्मों में काम करना चाहती हूं: परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी अब जीवनी पर आधारित फिल्मों में काम करना चाहती है। बॉलीवुड में इन दिनों जीवनी पर आधारित फिल्मों का निर्माण जोरों पर है। परिणीति भी अब जीवनी पर आधारित फिल्मों में काम करना चाहती है।

खेल की खबरें

टी20 फॉर्मेट में इंडिया हमेशा मजबूत दावेदार: धोनी

विशाखापत्तनम: श्रीलंका पर टी20 क्रिकेट श्रृंखला में मिली जीत से उत्साहित भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार होगी हालाकि अभी उसके कुछ शीर्ष बल्लेबाजों ने क्रीज पर अधिक समय नहीं बिताया है।

आईओएस ने अंडर 19 कप्तान ईशान किशन के साथ तीन साल का करार किया

नई दिल्ली: भारत के अंडर 19 कप्तान ईशान किशन के साथ शीर्ष खेल प्रबंधन समूह आईओएस स्पोर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट ने तीन साल के लिये करार किया है। झारखंड के उदीयमान क्रिकेटर ईशान की कप्तानी में भारत हाल ही में अंडर 19 विश्व कप फाइनल तक पहुंचा था । उनसे पहले सुरेश रैना भी इस कंपनी के साथ करार कर चुके हैं।

तकनीकी अधिकारियों के सेमिनार के लिये डब्ल्यूबीए के साथ आया आईबीसी

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाजी परिषद विश्व मुक्केबाजी संघ के साथ मिलकर अपने तकनीकी अधिकारियों के लिये यहां 17 से 19 फरवरी तक सेमिनार का आयोजन करेगा ताकि उन्हें एशियाई और विश्व स्तरीय प्रो मुक्केबाजी स्पर्धाओं के लिये तैयार किया जा सके।

Latest India News