1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है दिप्ती अपहरण कांड

Video: किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है दिप्ती अपहरण कांड

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 15, 2016 04:27 pm IST,  Updated : Feb 15, 2016 04:28 pm IST

गाजियाबाद: गाज़ियाबाद के दीप्ति किडनैपिंग मामले की गुत्थी पुलिस ने पांच दिन बाद सुलझा दी। गाजियाबाद के एसएसपी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि इस किडनैपिंग केस में 5 लोग शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार

dipti case- India TV Hindi
dipti case

गाजियाबाद: गाज़ियाबाद के दीप्ति किडनैपिंग मामले की गुत्थी पुलिस ने पांच दिन बाद सुलझा दी। गाजियाबाद के एसएसपी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि इस किडनैपिंग केस में 5 लोग शामिल थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। देवेंद्र नाम का शख्स इस पूरी वारदात का मुख्य आरोपी है। पुलिस के मुताबिक देवेंद्र करीब एक साल से दीप्ति का पीछा कर रहा था। गाजियाबाद के एसएसपी मुताबिक देवेंद्र दीप्ति से एकतरफा प्यार करता था और वो साइको है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी लोग कुरूक्षेत्र के हैं।

किडनैपिंग और रिहाई के बाद दीप्ति सरना आज पहली बार मीडिया के सामने आई। दीप्ति ने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी से वो तो रिहा हो गई,लेकिन पुलिस को ऐसे इंतज़ाम करने चाहिए कि फिर किसी के साथ ऐसा ना हो।

किडनैपिंग केस के मुख्य आरोपी देवेंद्र ने बताया कि उसने दीप्ति को पहली बार राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर देखा और फिर दीप्ति से शादी करने के लिए वो उसके पीछे पड़ गया।

कहानी में इतने ट्विस्ट तो फिल्म में भी नहीं होते

दीप्ति अपरहण केस की मिस्ट्री जब सुलझी तो सामने आई एक ऐसी कहानी जिसमें बॉलीवुड की हिट फिल्म से भी ज्यादा ट्विस्ट थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी देवेंद्र दीप्ति से एकतरफा प्यार करता था और इसीलिए उसने दीप्ति को अगवा किया। अगवा करने के लिए उसने जो प्लान बनाया वो भी फिल्म को देखकर बनाया।

'डर' फिल्म देखकर बनाया प्लान

फिल्में देखने के शौकीन देवेंद्र ने दीप्ति को किडनैप करने का जो प्लान बनाया था वो किसी हिट फिल्म की पटकथा की तरह थी। पुलिस के मुताबिक बीए तक की पढ़ाई करने वाला देवेंद्र दीप्ति से एकतरफा प्यार करता था। उसने पूरी प्लानिंग के साथ दीप्ति की किडनैपिंग की साजिश रची। कहा जाता है कि देवेंद्र ने शाहरुख खान की फिल्म 'डर' करीब हजार बार देखी और फिर दीप्ति को किडनैप किया।

देखे वीडियो-

आगे की स्लाइड में पढ़िए- किडनैपर की बड़ी साजिश, ऑटो पंचर कराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत