1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमला, फेंकी गई चप्पल, दावा- चाकू लेकर आए थे हमलावर

VIDEO: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमला, फेंकी गई चप्पल, दावा- चाकू लेकर आए थे हमलावर

 Reported By: Vijai Laxmi,  Nitish Chandra,  Sanjay Sah,  Abhay Parashar,  Atul Bhatia Written By: Malaika Imam
 Published : Aug 02, 2026 06:50 pm IST,  Updated : Aug 03, 2026 12:48 am IST

जब दिल्ली में अपने आवास पर पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी उन पर हमला हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक तीन-चार लोग वहां आ गए और उन्होंने चाकू से हमला कर दिया।

Pappu Yadav- India TV Hindi
पप्पू यादव Image Source : PTI/REPORTER INPUT

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर हमले की बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी उन पर हमले की कोशिश हुई। बताया जा रहा है कि उन पर चाकू से हमला किया गया और चप्पल फेंके गए। मौके पर मौजूद लोगों ने हमला करने वाले को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पप्पू यादव के मीडिया सलाहकार ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपी को ले गई, लेकिन पप्पू यादव की सिक्योरिटी पर ध्यान नहीं दिया गया। पप्पू यादव ने कहा, "मैंने सनातन का अपमान नहीं किया। जनता नहीं होती, तो आज हम मर जाते।"

चाकू से हमले की बात पप्पू यादव के PSO और मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई: सूत्र

दिल्ली पुलिस के टॉप सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर चाकू लेकर आए थे, ये बात पप्पू यादव के PSO और मीडिया रिपोर्ट्स से पता चली है, आरोपी ने चाकू वाली बात से मना किया है, फिलहाल पुलिस अपनी तरफ से पूरी जांच कर रही है और ऑफिशियल शिकायत का इंतजार कर रही है।

आरोपी की हुई पहचान

पुलिस ने चाकू अपने कब्जे में ले लिया है। दिल्ली पुलिस सूत्र के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी का नाम सुमित है, जिसकी उम्र 34 साल है। उसका पिछला कोई आपराधिक रिकॉर्ड अभी तक नहीं मिला है। आरोपी गाजियाबाद में लोहे का काम करता है। आरोपी सुमित मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है।

दूसरा शख्स फरार, तलाश में जुटी पुलिस

वहीं, दूसरे शख्स का नाम हैप्पी है, जो पप्पू यादव के आवास के बाहर क्रेटा गाड़ी में मौजूद था, जिस समय सुमित ने पप्पू यादव पर जूता फेंका था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों रविवार को बुलंदशहर से दिल्ली में गाड़ी ठीक कराने के लिए आए थे। हैप्पी मौके से फरार है। पुलिस हैप्पी की तलाश कर रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस के शीर्ष सूत्र के मुताबिक, मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।

पप्पू यादव के समर्थक ने क्या कहा?

झड़प के समय वहां मौजूद पप्पू यादव के एक समर्थक ने बताया, "वे बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी अचानक तीन-चार लोग वहां आ गए। उन्होंने तुरंत चाकू से हमला कर दिया। जैसे ही चाकू चलाया गया, मैंने बिना सोचे-समझे अपना हाथ उनके सामने कर दिया और चाकू की धार मेरी उंगली को छू गई। वे हमला करते रहे। लोगों के एक-दूसरे पर गिरने से मची अफरा-तफरी से मैं पूरी तरह थक चुका हूं।"

"पहले से कह रहे कि मेरी जान को खतरा है"

दरअसल, पप्पू यादव ने हाल ही में संसद में हुए प्रदर्शन और खुद पर लग रहे आरोपों की सफाई देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इस दौरान वे मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी पहले नोकझोंक हुई और विरोध में नारेबाजी होने लगी। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। 

घटना के बाद पप्पू यादव ने बयान देते हुए कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके ऊपर 11 लाख या 51 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। उन्होंने कहा कि बाबा लोगों के फोन आते हैं। मारने, जलाने की धमकी देते हैं।

सांसद ने कहा कि विपक्ष के नेता सांकेतिक तौर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने इसके जरिए संतों की आवाज को मजबूत किया है। आप कह रहे हैं कि मार दो, जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नहीं डरते, तो पप्पू यादव क्यों डरेंगे?

पुलिस के रवैया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मार दें, जला दें हम तो पहले से कह रहे हैं कि जान को खतरा है, हमारे परिवार को बस बख्श दो। उन्होंने कहा कि अगर जनता नहीं होती, तो हमें मार दिया जाता।

ये भी पढ़ें-

"नीतीश कुमार ने 20 सालों में कभी प्रशासन का गलत इस्तेमाल नहीं किया", PK ने CM सम्राट चौधरी को घेरा

VIDEO: भगवान राम-हनुमान बने कलाकारों को अखिलेश यादव ने दिए 51-51 हजार, बोले- ये चढ़ावा चोरी नहीं होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।