1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदेश से भारत लौटे युवक ने काली मां के मंदिर में अपनी जीभ काटी, सीढ़ियों के पास ही खून से लथपथ हालत में मिला

विदेश से भारत लौटे युवक ने काली मां के मंदिर में अपनी जीभ काटी, सीढ़ियों के पास ही खून से लथपथ हालत में मिला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 02, 2026 07:46 pm IST,  Updated : Aug 02, 2026 07:46 pm IST

ओडिशा के गंजाम जिले में एक युवक ने काली मंदिर में अपनी जीभ काट दी। इस घटना के बाद युवक की हालत खराब हो गई और वह खून से लथपथ मंदिर की सीढ़ियों के पास मिला। इसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Odisha- India TV Hindi
युवक ने अपनी जीभ काटी Image Source : REPORTER INPUT

गंजाम: ओडिशा के गंजाम जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के बेगुनियापाड़ा ब्लॉक के हंसतुली गांव स्थित मां काली मंदिर में एक युवक ने अपनी ही जीभ काट ली। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसे मंदिर की सीढ़ियों के पास खून से लथपथ और गंभीर हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, हंसतुली गांव का रहने वाला किरण पात्र शनिवार देर रात गांव के बाहरी इलाके में स्थित मां काली के मंदिर गया था। आरोप है कि वहीं उसने किसी धारदार हथियार से अपनी जीभ काट ली। घटना के बाद वह मंदिर की सीढ़ियों के पास ही गिर पड़ा।

रविवार सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे तो उन्होंने युवक को गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से युवक को पहले खल्लीकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, ब्रह्मपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।

4 दिन पहले ही विदेश से लौटा था युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक चार दिन पहले ही विदेश से अपने गांव लौटा था। हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल यह भी साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का प्रयास था या किसी अंधविश्वास के चलते युवक ने ऐसा किया। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण यह कदम उठाया या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जारी है।

बता दें कि इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि अभी साफ नहीं कहा जा सकता है कि युवक ने ये कदम क्यों उठाया। 

इससे पहले भी इसी तरह की एक खबर सामने आई थी, जब नवरात्रि में भक्त ने जीभ काटकर देवी मां को चढ़ाई थी और खून से खप्पर भर दिया था। (रिपोर्ट- ओडिशा से शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- 

पत्नी ने चाकू से काटकर अलग कर दी पति की जीभ, बीते साल हुई थी शादी, यूपी से आया हैरान करने वाला मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत