1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िता बोली, '' मैं बनना चाहती हूं IPS अफसर''

बुलंदशहर गैंगरेप पीड़िता बोली, '' मैं बनना चाहती हूं IPS अफसर''

लंदशहर में 29 जुलाई की आधी रात गैंगरेप की जो शर्मनाक वारदात हुई थी उसने यूपी समेत पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उस जुर्म के आधे मुजरिम गिरफ्तार हैं और आधे फरार। बड़ी हिम्मत और हौसला जुटाकर पीडित परिवार के लोग आज सामने आए। इन्ही में से एक 14 साल की..

bulandshar- India TV Hindi
bulandshar

बुलंदशहर: बुलंदशहर में 29 जुलाई की आधी रात गैंगरेप की जो शर्मनाक वारदात हुई थी उसने यूपी समेत पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उस जुर्म के आधे मुजरिम गिरफ्तार हैं और आधे फरार। बड़ी हिम्मत और हौसला जुटाकर पीडित परिवार के लोग आज सामने आए। इन्ही में से एक 14 साल की मासूम बच्ची। जो सदमे है। तबियत भी खराब हैं, लेकिन इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी उसके हौसले कम नहीं हुए हैं। जानिए इंडिया टीवी संवाददाता प्रियंका कांडपाल से इस मासूम बच्ची ने क्या कहा।  

ये भी पढ़े-

'मैं IPS बनना चाहती हूं' -पीडिता बच्ची
मेरे जेहन में उन हैवानों के साथ-साथ पुलिस, प्रशासन और डॉक्टर का चेहरा बसा ह और मैं इसे सोच-सोच कर सिहर उठती हूं। मेरे और मेरे परिवार को साथ जो कुछ हुआ है। उससे मैं कभी भूला नहीं सकती हूं, लेकिन मैं देश सेवा करना चाहती हूं और बड़ा होकर आईपीएस अफसर बनना चाहती हूं।

बुलंदशहर गैंगरेप की पीड़ित बच्ची का प्रण आपने सुना  और आपको दिखाते हैं बेटी के साथ गैंगरेप की शिकार एक मां की गुहार। पीड़ित मां ने अपराधियों को फांसी दिए जाने की मांग की हैं।

बुलंदशहर की पीड़ित मां ने इंडिया टीवी से क्या कहा-  
हमने 100 नंबर पर फोन किया लेकिन 1 घंटे तक फोन नहीं उठाया। पति के दोस्त की मदद के बाद पुलिस पहुंची। इसके बाद डॉक्टर ने जांच के दौरान बदतमीजी की। नेता कहते कुछ हैं करते कुछ और हैं। करके दिखाएं तब भरोसा होगा।किसी और के साथ ऐसा नहीं हो। अपराधियों को पकड़ कर हमारे हवाले करो। हम अपराधियों को सजा देंगे। मेरी बच्ची की भी तबीयत ठीक नहीं है। हमें न्याय चाहिए, अपराधियों को फांसी हो।

देखे वीडियो-

 

Latest India News