1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Exclusive: बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार ने बताई उस रात की पूरी दास्तां

Exclusive: बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित परिवार ने बताई उस रात की पूरी दास्तां

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 01, 2016 09:43 pm IST,  Updated : Aug 01, 2016 11:44 pm IST

बुलंदशहर: बुलंदशहर में 29 जुलाई की आधी रात गैंगरेप की जो शर्मनाक वारदात हुई थी उसने यूपी समेत पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उस जुर्म के आधे मुजरिम गिरफ्तार हैं और आधे फरार।

bulandshahar gangrape- India TV Hindi
bulandshahar gangrape

बुलंदशहर: बुलंदशहर में 29 जुलाई की आधी रात गैंगरेप की जो शर्मनाक वारदात हुई थी उसने यूपी समेत पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उस जुर्म के आधे मुजरिम गिरफ्तार हैं और आधे फरार। बड़ी हिम्मत और हौसला जुटाकर पीडित परिवार के लोग आज सामने आए। इंडिया टीवी के रिपोर्टर आशीष सारस्वत से इस पीड़ित परिवार ने अपना दुख बांटा।

बुलंदशहर गैंगरेप के पीड़ित परिवार की आपबीती

उस पूरी घटना के बारे में बताया जिसे सुनकर रौंगटे खड़े हो जाते हैं। बुलंदशहर में हाईवे पर आधी रात उस परिवार ने कैसे मुसीबत, मुश्किल और जुर्म का सामना किया, ये बातें जब उन्होंने बताई तो लगा इस परिवार ने कुछ घंटों में वो सहा जो जुर्म की इंतहा है और जिसके लिए कितनी भी बड़ी सजा कम है। बुलंदशहर के हाइवे पर आधी रात के बाद क्या हुआ, पीड़ित परिवार ने बताई पूरी आपबीती-

पीड़ित लड़की के चाचा ने इंडिया टीवी से कहा..

इंडिया टीवी रिपोर्टर आशीष सारस्वत के साथ बातचीत में पीड़ित लड़की के चाचा ने एक अहम बात कही जो इस पूरे मामले में नया मोड़ ला सकती है। यूपी सरकार ने इस वारदात के बाद बुलंदशहर के एसएसपी वैभव कृष्ण को सस्पेंड कर दिया है लेकिन पीड़ित लडकी के चाचा ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि वारदात के बाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने उनकी काफी तेजी दिखाते हुए पीड़ित की मदद की थी।

bulandshahar gangrape
bulandshahar gangrape

SSP को फिर से तैनात किए जाने की मांग

पीड़ित परिवार के मुताबिक वैभव कृष्ण ने कहा था कि वो बहुत जल्द गुनहगारों को अरेस्ट कर लेंगे और पीड़ितों को इंसाफ दिलवाएंगे। पीड़ित लड़की के परिवार ने वैभव कृष्ण को फिर से तैनात किए जाने की मांग की। पीड़ित लड़की के चाचा ने ये डिमांड भी रखी कि इस मामले के गुनहगारों को सजा ए मौत दी जाए।

पीड़ित लड़की के भाई ने भी इस खौफनाक वारदात की कहानी बयान की। उसने कहा कि वो अपनी बहन को बचाने की कोशिश कर रहा था लेकिन मुजरिमों ने उसके परिवार के सभी पुरुषों को बांध दिया और अगर वो जरा भी हरकत करते थे तो उन्हें डंडों और हथौड़ों से पीटा जाता था।

सुनिए पीड़ित परिवार की आपबीती-

बुलंदशहर गैंगरेप केस में ताजा अपडेट-

  • 3 आरोपी जेल में, बाकी की तलाश जारी
  • राजस्थान में छिपे हो सकते हैं तीन आरोपी
  • आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत