गांधीनगर: गुजरात के नवसारी में आज एक सरकारी स्कूल दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक पूर्णा नदी पर बने पुल से एक सरकारी बस नदीं में जा गिरी। इस घटना में 37 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इस घटना के बाद बचाव दल ने पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है और लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि इस बस में 60 के आस पास लोग सवार थे।
नदीं के बस में गिरने के कुछ ही देर बाद गणदेवी, नवसारी और वलसाड से बचाव दल मौके पर पहुंच गए। हताहतों और खोए हुए लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह बस राज्य परिवहन निगम की बताई जा रही है, जो कि नवसारी से उकाई की तरफ जा रही थी। लेकिन यह पूर्णा नदी के पुल के पास आते ही नदी में जा गिरी। इस हादसे में काफी सारे लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। घायलों को नवसारी के एक सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।
यात्रियों को बचाने के लिए राहत कार्य तेज है लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण बचाव दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना स्थल पर एंबुलेंस और पुलिस भी पहुंच चुकी है।
Latest India News