गुजरात के पालनपुर में एक 27 साल के युवक को रेबीज होने की बात सामने आई है। ये युवक पशु जैसी आवाजें निकाल रहा है और असामान्य व्यवहार कर रहा है।
गुजरात के अहमदाबाद में चोरों ने एक घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने न केवल लाखों रुपए का कैश चोरी किया बल्कि करोड़ों की ज्वैलरी भी चुरा ले गए। हालांकि पुलिस ने इन चोरों को पकड़ लिया और चोरी का माल बरामद कर लिया।
सूरत पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को बाजार में घुमाया। उनका सिर मुडवाया और फिर हाथ जोड़कर उनसे माफी भी मंगवाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पुल से नीचे गिरने के बाद कार पूरी तरह आग का गोल बन गई। कार में सवार सभी लोग जिंदा जल गए। कार में से कंकाल भी मिले हैं। इससे हादसे की भयावहता का पता लगाया जा सकता है।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यह विमान कुवैत से दिल्ली आ रहा था। इसी दौरान विमान में एक टिशू पेपर पर विमान को हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी लिखी थी।
कांग्रेस का आरोप है कि असली मतदाताओं का नाम सूची से हटाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ऑब्जेक्शन फाइल कर रहे हैं। हालांकि, जवाब में बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस को नियम समझने की जरूरत है।
गन टोइंग व्हीकल पलटने से कुल आठ जवान घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी घायल जवानों का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जहां हादसा हुआ है, वह दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र है।
जैकब मार्टिन बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 टीम के कोच भी रह चुके हैं। उनकी गिनती 90 के दशक में अच्छे ऑलराउंडर में होती थी। मार्टिन ने 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत के लिए पहला वनडे खेला था।
अमरेली में एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना टल गई है। ट्रैक पर पत्थर औक खंभे रखकर रेल को पटरी से उतारने की साजिश रची गई, जिसे नाकाम कर दिया गया।
गुजरात के वलसाड में मुस्लिम लड़के द्वारा हिन्दू लड़की को भगाकर शादी करने का मामला सामने आने के बाद परिवार और हिंदू संगठन के लोगों में रोष पैदा हो गया है। लव जिहाद की घटना को लेकर सभी धरमपुर पुलिस थाने में एकत्रित हुए।
गुजरात के तटवर्ती इलाकों में समंदर का पानी अचानक उबलने लगा। इस रहस्यमयी घटना की तस्वीरें और वीडियो मछुआरों ने रिकॉर्ड किए हैं। इसे देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। देखें वीडियो...
यूपी के हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद गुंडागर्ती कर रहा था। लेकिन सूरत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाल दिया।
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की कल दूसरी सालगिरह है। 22 जनवरी 2026 को रामलला के प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी।
सूरत में SOG ने कोबरा जहर तस्करी का भंडाफोड़ कर 6.5 एमएल जहर जब्त किया, जिसकी कीमत 5.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में सात आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
सूरत में आज एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। यहां एक नौका दौड़ की प्रतियोगिता में एक नाव अचानक समंदर में पलट गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
गुजरात सरकार औद्योगिक विकास में तेजी लाने, नवाचार-आधारित विकास को बढ़ावा देने, परिवर्तनकारी निवेश आकर्षित करने, एक लचीली और भविष्य के लिए तैयार अर्थव्यवस्था बनाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।
सूरत में एक महिला ने बस ड्राइवर के साथ मारपीट की। घटना में बस ड्राइवर के सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
गुजरात के सूरत में पति से झगड़े के बाद एक महिला ने खुद को आग लगा ली। इस दौरान पति वीडियो बनाता रहा। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूरत में एक मासूम की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मासूम की महज 15 सेकेंड में ही मौत हो गई।
अरब सागर में गश्त के दौरान एक कोस्ट गार्ड ने इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन के पास भारतीय जलक्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव को देखा। जैसे ही इंडियन कोस्ट गार्ड्स के जहाज ने अपनी दिशा उस नाव की तरफ मोड़ी, नाव पर सवार पाकिस्तानी क्रू के हाथ-पांव फूल गए।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़