1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. चाइनीज मांझे ने 15 सेकेंड में ली मासूम की जान, सामने आया मौत का Live वीडियो

चाइनीज मांझे ने 15 सेकेंड में ली मासूम की जान, सामने आया मौत का Live वीडियो

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 16, 2026 01:13 pm IST,  Updated : Jan 16, 2026 01:13 pm IST

सूरत में एक मासूम की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मासूम की महज 15 सेकेंड में ही मौत हो गई।

चाइनीज मांझे से हुई मौत। - India TV Hindi
चाइनीज मांझे से हुई मौत। Image Source : REPORTER INPUT

सूरत: मकर संक्रांति के दौरान अक्सर लोग पतंगबाजी करते हैं। हालांकि पतंगबाजी आज-कल जानलेवा भी हो गई है। दरअसल, पतंगबाजी के लिए प्रयोग की जाने वाला चाइनीज मांझा कई लोगों की जान ले चुका है। वहीं अब सूरत में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां बच्चे की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्चे को साइकिल से जाते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान बच्चे के गले में चाइनीज मांझा फंस जाता है। बच्चा थोड़ देर के लिए रुकता है, लेकिन फिर वह साइकिल से सीधे नीचे गिर जाता है, जिससे उसकी मौत हो गई। 

साइकिल से आ रहा था मासूम

दरअसल, पूरा मामला सूरत के जहांगीर पूरा इलाके का बताया जाता है। यहां आनंद विला रेसीडेंसी में रहने वाले अमोल बोरसे के 8 वर्षीय बेटे की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 8 वर्षीय रेहान, तीसरी कक्षा का छात्र था। वह अपनी सोसायटी में ही अपने दोस्तों के साथ साइकिल चला रहा था। इसी दौरान सोसाइटी के अंदर साइकिल चलाने वाले 8 वर्षीय मासूम की कातिल मांजे ने जान ले ली। सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

ये घटना बीते 15 जनवरी की दोपहर की बताई जा रही है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें बच्चे को अपने दोस्तों के साथ साइकिल चलाकर जाते हुए देखा गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक चाइनीच मांझा बच्चे की गर्दन में फंसता है। अचानक पतंग की डोर बच्चे के गले में फंसने से उसकी गर्दन कट गई। कुछ समय तक वह चाइनीज मांझे को निकालने की कोशिश भी करता है, लेकिन देखते ही देखते 15 सेकंड में ही वह साईकिल से अचानक नीचे गिर जाता है और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो जाती है। (इनपुट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

निपाह वायरस को लेकर झारखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी जिलों को जारी की एडवाइजरी

शख्स ने दिनदहाड़े नर्स पर चाकू से कई बार किया हमला, हुई मौत; आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।