सीएम योगी ने बच्चों से कहा है कि मोबाइल में गेम खेलने और रील देखने से समय बर्बाद होता है। इसके बजाय किताबें पढ़नी चाहिए और परिवार के साथ समय बिताना चाहिए।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ये जो कटी पतंग पीछे के घर से आकर गिरी है, उसमें तो चीनी मांझा लगा दिख रहा है।"
उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से 32 साल के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव शोएब की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चलाते समय मांझा उनकी गर्दन में फंस गया था और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े थे। घटना के बाद CM योगी ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
चाइनीज मांझे के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। पूरे उत्तर प्रदेश में इस पर बैन लग चुका है, लेकिन धड़ल्ले से इसकी बिक्री होती है और अभी भी कई लोग इसका शिकार हो रहे हैं।
सूरत में एक मासूम की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मासूम की महज 15 सेकेंड में ही मौत हो गई।
सूरत में मकर संक्रांति की छुट्टी के दिन चंद्रशेखर आजाद फ्लाईओवर ब्रिज पर मांझे की वजह से दर्दनाक घटना घटी। हादसे में 7 साल की अलीशा और 35 साल के पिता रेहान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां रेहाना चमत्कारिक रूप से बच गई।
तमाम कोशिशों के बावजूद लोग धड़ल्ले से चाइनीज मांझे का इस्तेमाल कर रहे हैं। सिरोही में चाइनीज मांझे ने एक युवक की गर्दन और हाथ को चीर दिया जिससे सड़क पर खून बहने लग गया।
कर्नाटक के बीदर ज़िले से आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक बाइक सवार की जान चाइनीज़ मांझे से गला कटने के कारण चली गई।
मकर संक्रांति के मौके पर हर तरफ पतंगबाजी की होड़ है लेकिन चाइनीज मांझा लोगों की जान भी ले रहा है। त्योहार की खुशियां मातम में बदल रही हैं। कहीं घरों के चिराग बुझ गए तो कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
दिल्ली के बदरपुर में तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के पास एक मोटरसाइकिल सवार रजनीश का गला कथित तौर पर चीनी मांझे से कट गया। वह गंभीर रूप से घायल है। प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझा खुलेआम बिक रहा है, जो जानलेवा साबित हो रहा है।
14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने का एक चलन है। ऐसे में चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर नागपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 25 लाख रुपये के चाइनीज मांझे को रोड रोलर के जरिए प्रशासन ने नष्ट कर दिया।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चाइनीज मांझे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कई जगहोंपर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बीच पतंग और मांझे के व्यापार से जुड़े लोगों को क्राइम ब्रांच की टीम ने चेतावनी भी दी है।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने चीनी मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दरअसल चीनी मांझा बेच रहे 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही मांझे के 12 हजार से अधिक रोल जब्त किए गए हैं। बता दें कि 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।
हैदराबाद में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। हादसा हैदराबाद के इंद्रा रेड्डी फ्लाईओवर पर उस वक्त हुआ जब सेना के जवान कोटेश्वर रेड्डी अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जा रहे थे।
दिल्ली की केजरीवाल सरकार को न्यायाधीश ने चीनी मांझा पर बैन के बारे में पुलिस, डीएम, एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को फिर से सतर्क करने का निर्देश दिया।
नायलॉन मांझे की बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई जारी है, साथ ही पुलिस यह अपील भी कर रही है कि नागरिक भी जागरूक रहें और खतरनाक नायलॉन मांझे का इस्तेमाल नहीं करें।
मुंबई हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने चाइनीज मांझे की ऑनलाइन बिक्री पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। पिछले कुछ दिनों में नागपुर में नायलॉन मांझे से कई लोग घायल हो गये हैं।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उज्जैन में बुलडोजर चला मैंने सख्त निर्देश दिए हैं अगर किसी ने चाइनीज मांझा बेचने का काम किया तो रासुका भी लगाया जा सकता है।
Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने साफ शब्दों में स्पष्ट किया है कि पतंग उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है, क्योंकि यह हमारी संस्कृति और विरासत का एक हिस्सा है।
Chinese manja: नरेंद्र बदरपुर फ्लाईओवर से गुजर रहे थे कि इसी दौरान सड़क पर पड़ा चीनी मांझा उनकी मोटरसाइकिल के टायर और फुटरेस्ट के चारों ओर उलझ गया।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़