1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चाइनीज मांझे से मौत हुई तो मर्डर केस चलेगा, सीएम योगी ने पुलिस को पूरे प्रदेश में छापेमारी के आदेश दिए

चाइनीज मांझे से मौत हुई तो मर्डर केस चलेगा, सीएम योगी ने पुलिस को पूरे प्रदेश में छापेमारी के आदेश दिए

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 05, 2026 11:34 am IST,  Updated : Feb 05, 2026 12:24 pm IST

चाइनीज मांझे के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। पूरे उत्तर प्रदेश में इस पर बैन लग चुका है, लेकिन धड़ल्ले से इसकी बिक्री होती है और अभी भी कई लोग इसका शिकार हो रहे हैं।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जब यूपी में चाइनीज मांझा बैन है तो लोगों को कैसे मिल रहा है। सीएम ने पुलिस प्रमुखों को छापेमारी का निर्देश देते हुआ कहा कि अब चाइनीज मांझे से होने वाली मृत्यु को हत्या माना जायेगा। उन्होंने प्रदेश भर में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कहा कि प्रदेश व्यापी कार्यवाही की उच्च स्तर पर समीक्षा होगी।

लखनऊ में गई युवक की जान

लखनऊ में चाइनीज मांझे ने एक 32 साल के युवक शोएब की जान ले ली। शोएब मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव थे और मोटरसाइकिल से जा रहे थे। हैदरगंज तिराहे के पास चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। शोएब खून आए लथपथ होकर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया, लेकिन शोएब को बचाया नहीं का सका। चाइनीज मांझे पर कोर्ट और एनजीटी ने बैन लगाया हुआ है, लेकिन फिर भी बाजार में चाइनी मांझा बिक रहा है और पतंगबाज दूसरों की पतंग काटने के लिए इसे खरीद रहे हैं। चाइनीज मांझा बेचने और खरीदने पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 15 के तहत पांच साल तक की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। बीएनएस की धारा 188 के तहत छह महीने तक की सजा हो सकती है।

पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत पांच साल तक की सजा और 50 हजार जुर्माना हो सकता है। 

चाइनीज मांझे ने इन लोगों की जान ली

  • पिछले साल मार्च में निशातगंज में  मोहम्मद आमिर चाइनीज मांझे से घायल हुए थे।
  • 28 फरवरी 2025 को गौरंग हुसैनगंज में चाइनीज मांझे से घायल हुए।
  • 23 फरवरी 2025  शुभम चाइनीज मांझे से घायल हुए।
  • 21 फरवरी 2025 रियान घायल हुए।
  • 14 नवम्बर 2024 को गोमती नगर में  लवकुश घायल हुए।
  • 10 जून 2024 को ठाकुरगंज में स्कूटी सवार चाइनी मांझे से घायल हुए 
  • 28 जुलाई 2024 को विधान सभा के सामने दिलीप घायल हुए
  • 25 अगस्त 2024 को मोहम्मद सैफ घायल  हुए

यह भी पढ़ें-

यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें बढ़ी, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, थाने में दी शिकायत

हम कोरियन और के-पॉप, तुम इंडियन और बॉलीवुड, गाजियाबाद में सुसाइड करने वाली 3 बहनों की डायरी में क्या-क्या मिला?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।