1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें बढ़ी, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, थाने में दी शिकायत

यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें बढ़ी, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, थाने में दी शिकायत

 Reported By: Hima Agarwal, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 05, 2026 10:55 am IST,  Updated : Feb 05, 2026 10:58 am IST

यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शिकायतकर्ता महिला- India TV Hindi
शिकायतकर्ता महिला Image Source : REPORTER

मेरठ: यूट्यूबर शादाब जकाती की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बार फिर से एक महिला के कारण उनकी किरकिरी होती नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला ने इंचौली थाना पुलिस को तहरीर देकर शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि शादाब ने उसे करीब डेढ़ वर्ष तक डराने और धमकाने के माध्यम से उसका शोषण किया।

शादाब जकाती से मेरी जान को खतराः पीड़िता

पीड़िता के अनुसार, वह वीडियो प्रमोशन के सिलसिले में शादाब जकाती के संपर्क में आई थी। इसी दौरान शादाब और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि शादाब जकाती से उसे और उसके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर रील बनाती है महिला

पीड़िता सोशल मीडिया पर सक्रिय है और फेसबुक व इंस्टाग्राम के लिए रील्स बनाती है। बताया गया है कि उसका फेसबुक पेज “तबस्सुम खान सईद” नाम से है। महिला ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि उसका पति वर्तमान में दिहाड़ी मजदूरी करता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।