1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर पुलिस ने जब्त किया 25 लाख रुपये का चाइनीज मांझा, चलाया रोड रोलर, मकर संक्रांति पर लागू ये नियम

नागपुर पुलिस ने जब्त किया 25 लाख रुपये का चाइनीज मांझा, चलाया रोड रोलर, मकर संक्रांति पर लागू ये नियम

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Avinash Rai
 Published : Jan 14, 2025 08:58 am IST,  Updated : Jan 14, 2025 08:58 am IST

14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने का एक चलन है। ऐसे में चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने वाले लोगों पर नागपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 25 लाख रुपये के चाइनीज मांझे को रोड रोलर के जरिए प्रशासन ने नष्ट कर दिया।

Nagpur police confiscated Chinese Manjha worth Rs 25 lakh used road roller these rules apply on Maka- India TV Hindi
नागपुर पुलिस ने जब्त किया 25 लाख रुपये का चाइनीज मांझा Image Source : INDIA TV

14 जनवरी को मकर संक्रांति की रौनक हर तरफ देखने को मिल रही है। इस दौरान चूड़ा, दही, गुड़ खाने व तिल के बने लड्डू खाने का रिवाज है। साथ ही सुबह के दौरान गंगा नदी में नहाने का रिवाज है। इसी कड़ी में एक प्रयागराज में संगम तट पर महाकुंभ का आयोजन किया गया है। वहीं देशभर में मकर संक्रांति के अवसर पर लोक पतंग भी उड़ाते हैं। लेकिन पतंगबाजी के कारण कई बार लोगों की जान पर बन आती है। दरअसल पतंगबाजी करने वाले लोग अक्सर चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करते हैं। जबकि भारत में चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर बैन है। अक्सर चाइनीज मांझे के कारण कई बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं।

चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस का एक्शन

इसी कड़ी में नागपुर में भी बड़े पैमाने पर मकर संक्रांति के दौरान पतंग उड़ाने का रिवाज है। लेकिन पतंगबाज नायलॉन मांझे के साथ-साथ चाइनीज मांझे का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में नागपुर पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ एक मुहीम शुरू की है। इसके तहत लाखों रुपये के नायलॉन के मांझे प्रशासन द्वारा जब्त किए गए। नागपुर पुलिस ड्रोन के जरिए पतंगबाजों पर नजर रख रही है। साथ ही साथ हर गली, मोहल्ले में जाकर नायलॉन मांझे और चाइनीज मांझे का लोग इस्तेमाल न करें, इसका आह्वान कर रही है। इसी कड़ी में नागपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है।

लाखों के माल पर चलाया रोड रोलर

दरअसल नागपुर पुलिस ने 25 लाख रुपये के नायलॉन मांझे पर रोड रोलर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। नागपुर के इंदौर मैदान पर जब्त की गई लगभग 2599 चकरियों सहित करीब 25 लाख रुपये के प्रतिबंधित नायलॉन के मांझे को पुलिस ने रोड रोलर से नष्ट किया। नायलॉन मांझे की चकरियों को क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति में रोड रोलर से रौंदकर नष्ट किया गया। पुलिस ने साफ तौर पर कह दिया है कि नायलॉन मांझे के साथ पकड़े जाने पर लोगों को मकर संक्रांति के दिन सीधे पुलिस कस्टडी में भेज दिया जाएगा। बता दें कि चाइनीज मांझे के कारण कई बार बाइक सवार लोगों संग दुर्घटनाएं देखने को मिलती रही हैं। इस कारण प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।