1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. पत्नी जलती रही और वीडियो बनाता रहा पति, सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार

पत्नी जलती रही और वीडियो बनाता रहा पति, सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 17, 2026 11:57 am IST,  Updated : Jan 17, 2026 11:57 am IST

गुजरात के सूरत में पति से झगड़े के बाद एक महिला ने खुद को आग लगा ली। इस दौरान पति वीडियो बनाता रहा। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पत्नी ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या। - India TV Hindi
पत्नी ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या। Image Source : REPORTER INPUT

सूरत के इच्छापुर क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद में पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने और उसके जलते रहने के दौरान वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस दिलदहलाने वाली घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं बिहार के छपरा जिले में रहने वाले पिता ने पुलिस से इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी प्रतिमा देवी की शादी करीब 11 साल पहले रंजीत साह से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद आरोपी पति छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा, मारपीट और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता था।

पत्नी ने खुद को लगाई आग

शिकायत के अनुसार 4 जनवरी की शाम करीब 4 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान पति ने उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया। इस उकसाने के बाद प्रतिमा देवी ने खुद पर डीजल डालकर माचिस जला दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि पत्नी के जलते रहने के बाद भी पति ने उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया और वीडियो बनाता रहा। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पति के खिलाफ उकसाने का मामला दर्ज

सूरत की एसीपी श्वेता डेनियल ने बताया कि सूरत के इच्छापुर पुलिस थाने में BNS की धारा 85 और 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। महिला का 4 जनवरी को पति के साथ झगड़ा हुआ था। पति ने महिला को 'मर जा' कहा, जो बात उसके दिल पर लग गई। गुस्से में पत्नी ने घर में पड़ा डीजल अपने शरीर पर डाल दिया और माचिस जलाकर खुद ही जलने की कोशिश की थी। 11 जनवरी को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के परिवार के सदस्यों की शिकायत पर हमने पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप

एसीपी श्वेता डेनियल ने बताया कि 13 साल के वैवाहिक जीवन में दोनों के तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति महिला को मानसिक रूप से टॉर्चर करता था और मरने के लिए उकसाता था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि 4 तारीख को पति ने महिला के साथ मारपीट भी की थी और मर जाने के लिए बोला था। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया था कि जब डीजल डाल कर महिला जल रही थी तब पति उसका वीडियो बना रहा था। (इनपुट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

भाभी और उसके प्रेमी की हत्या के बाद शख्स ने थाने में किया सरेंडर, बहन पर भी किया हमला

अकोला में भाजपा के विजयी उम्मीदवार पर हुआ जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।