1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. भाभी और उसके प्रेमी की हत्या के बाद शख्स ने थाने में किया सरेंडर, बहन पर भी किया हमला

भाभी और उसके प्रेमी की हत्या के बाद शख्स ने थाने में किया सरेंडर, बहन पर भी किया हमला

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 17, 2026 08:14 am IST,  Updated : Jan 17, 2026 08:14 am IST

यूपी के फतेहपुर में एक शख्स ने पहले अपनी भाभी के प्रेमी की हत्या की फिर घर जाकर भाभी पर भी चाकू से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। इस दौरान उसने अपनी बहन पर भी चाकू से हमला किया, जिसका उपचार किया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने थाने में खुद जाकर सरेंडर कर दिया।

भाभी और उसके प्रेमी की हत्या के बाद किया सरेंडर। - India TV Hindi
भाभी और उसके प्रेमी की हत्या के बाद किया सरेंडर। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। शख्स ने अपनी भाभी, अपनी बहन और भाभी के प्रेमी पर धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में भाभी और भाभी के प्रेमी की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। फिलहाल दो लोगों की इस घटना में मौत हो गई है, जबकि आरोपी की बहन गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

भाभी और उसके प्रेमी की हत्या

दरअसल, पूरा मामला थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा गांव का बताया जा रहा है। यहां शुक्रवार दोपहर बाद एक युवक ने कथित रूप से चाकू से गला रेतकर अपनी भाभी के प्रेमी की हत्या की और फिर घर जाकर भाभी को भी मार डाला। पुलिस ने बताया कि घर पर उसने भाभी और बहन पर भी ताबड़तोड़ वार किया। इस हमले में भाभी की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल है। फतेहपुर के एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शुक्रवार दोपहर को हसवा पुलिस चौकी में आया और खुद इस घटना के बारे में जानकारी दी। आरोपी की पहचान दिलदार कुरैशी के रूप में हुई है।

बहन भी दोनों के साथ थी

दिलदार कुरैशी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी फैजान, अपनी भाभी जिकरा परवीन और बहन मन्नू को मार दिया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां फैजान (27) को गांव के बाहर मृत अवस्था में पाया गया, जबकि घर में उसकी भाभी जिकरा परवीन (22) और उसकी बहन मन्नू (21) घायल अवस्था में मिलीं। एसपी ने बताया कि जिकरा और मन्नू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जिकरा को मृत घोषित कर दिया और मन्नू को इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में दिलदार ने बताया कि फैजान और उसकी भाभी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, बहन भी इन दोनों का समर्थन कर रही थी, इसलिए उसने तीनों को मारने की योजना बनाई थी। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी दिलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। फैजान और जिकरा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें-

अकोला में भाजपा के विजयी उम्मीदवार पर हुआ जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

4 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था छोटा भाई, बड़े भाई ने 28 बार चाकू से गोदकर की हत्या, जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।