1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. FB पर जारी है कैंसर पीड़िता की जंग, क्रिकेटर युवराज को मानती है अपना हीरो

FB पर जारी है कैंसर पीड़िता की जंग, क्रिकेटर युवराज को मानती है अपना हीरो

इंदौर: इंदौर के खरगोन एक साहसी और दूसरे को प्रेरणा बनने वाली एक ऐसी लड़की जो इस समय सोशल मीडिया में खूब छाई हुई है। यह है पुणे में कार्यरत कम्प्यूटर साइंस इंजीनियर शिवानी यादव।

FB पर जारी है कैंसर...- India TV Hindi
FB पर जारी है कैंसर पीड़िता की जंग, मांग रही मदद

इंदौर: इंदौर के खरगोन एक साहसी और दूसरे को प्रेरणा बनने वाली एक ऐसी लड़की जो इस समय सोशल मीडिया में खूब छाई हुई है। यह है पुणे में कार्यरत कम्प्यूटर साइंस इंजीनियर शिवानी यादव। जो महज 23 साल की है और ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही है। जिसने क्रिकेटर युवराज सिंह को अपनी प्रेरणा माना है जिन्होनें कैंसर जैसी बीमारी से अपनी लड़ाई जीती थी।  शिवानी सिर्फ लोगों की प्रार्थना और सहयोग को अपना जज्बा बना लिया है। फेसबुक पर गेट वेल सून शिवानी यादव पेज बनाया है। जिसमें उन्हें हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे है। शिवानी यादव ने कैंसर के खिलाफ लड़ाई अपने फेसबुक पर कॅवर पेज फाइट अगेंस्ट कैंसर बनाया जो उन्हें खुद इस बीमारी के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा रही है। इनकी मदद के लिए मंगेतर हितेंद्र यादव सहित कई लोग आगे आए हैं।

शिवानी एक मध्य वर्गीय परिवार में पली-बढ़ी है। शिवानी के आपरेशन में 51 लाख का खर्च आ रहा है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वो इतनें पैसों का इंतजाम नही कर सकती है। शिवानी के भाई शुभम और मां वंदना ने बताया कि शिवानी का चार महीनें से मुम्बई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा है कि एक से ड़ेढ महीनें के अंदर आपरेशन हो जाना चाहिए। उसका बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है। इस बारें में डॉ रवि महाजन ने बताया कि शिवानी की जांच करनें में ब्लड कैंसर निकला है जिसकी जांच के लिए मुंबई भेजा है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल होने पर यह ठीक हो सकती है।

अगली स्लाइड में जाने शिवानी के मंगेतर ने क्या कहा

Latest India News