A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल में छत गिरने से एक मासूम की मौत, अन्य चार घायल

पश्चिम बंगाल में छत गिरने से एक मासूम की मौत, अन्य चार घायल

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में छत गिरने से एक मासूम की मौत हो गई और एक महिला व तीन बच्चे घायल हो गए।

Representational image   - India TV Hindi
Representational image  

पश्चिम बंगाल में छत गिरने से एक बच्चे की मौत की खबर सामने आई हैं। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में छत गिरने से एक मासूम की मौत हो गई और एक महिला व तीन बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार रात नूरपुर दक्षिण मंडल पारा गांव में घटित हुआ।

मानिकचक थाने के एक अधिकारी ने बताया कि, ‘‘एक निर्माणाधीन इमारत से बच्चे मुहर्रम का जुलूस देख रहे थे। उस समय छत में काम चल रहा था और अचानक छत का एक हिस्सा गिर गया जिससे पांच लोग घायल हो गए। जिसके बाद उनको अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बचचे ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया तथा अन्य चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि शमका गांव का रहने वाला 12 वर्षीय रमजान शेख मुहर्रम के मौके पर अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था जहां एक हादसे में उसकी जान चली गई। उन्होंने बताया कि दो वर्षीय तनवीर शेख, छह वर्षीय अन्नू खातून, सात वर्षीय शहजात हुसैन तथा 25 वर्षीय सुखतारा बीबी का अभी मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

Latest India News