1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकी नावेद को पकड़ने वाले 2 नागरिकों को शौर्य चक्र देने की सिफारिश

आतंकी नावेद को पकड़ने वाले 2 नागरिकों को शौर्य चक्र देने की सिफारिश

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद नावेद को पकड़कर सुरक्षा बलों के हवाले करने वाले 2 नागरिकों के नाम की सिफारिश शौर्य चक्र वीरता पदक के लिए की है। पुलिस ने दोनों

नावेद को पकड़ने वालों...- India TV Hindi
नावेद को पकड़ने वालों को शौर्य चक्र देने की सिफारिश

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद नावेद को पकड़कर सुरक्षा बलों के हवाले करने वाले 2 नागरिकों के नाम की सिफारिश शौर्य चक्र वीरता पदक के लिए की है। पुलिस ने दोनों की नियुक्ति का आदेश भी दिया है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा 'उधमपुर जिले के चिरदी गांव के जंगलों में 5 अगस्त को दो नागरिकों द्वारा पाकिस्तानी आंतकवादी को पकड़ने के उनके साहस भरे काम के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस ने प्रतिष्ठित शौर्य चक्र के लिए उनके नाम की अनुशंसा के अलावा नियुक्ति का आदेश भी जारी किया है।'

पुलिस महानिदेशक के राजेंद्र कुमार ने उधमपुर के नारसू चिरदी क्षेत्र में वर्तमान में रहने वाले पखलई निवासी राकेश कुमार शर्मा को राज्य पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

और पढ़ें: EXCLUSIVE: आतंकी नवेद और नोमान के समान की पहली तस्वीरें

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने जम्मू के नानक नगर क्षेत्र निवासी बिक्रमजीत की विभाग में अनुचर के रूप में नियुक्ति के लिए तय अहर्ताओं में छूट के लिए सरकार से अनुशंसा की है।

Latest India News