अहमदाबाद: गुजरात की 74 साल की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल अपने सख्त प्रशासन के लिए जानी जाती हैं। मीटिंग और अपने दौरों में वो काफी कड़क मिजाज रहती हैं लेकिन खेड़ा में एक बच्ची ने उनकी आंख में आंसू ला दिए। भरे स्टेज पर आनंदीबेन अपने आंसू पोछती नजर आई।
गुजरात के खेड़ा जिले में नौवीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की भ्रूण हत्या पर बोल रही थी। वो एक अजन्मी बच्ची की कहानी बता रही थी लेकिन कहानी बताते बताते उसका गला ऐसा रुंधा कि आनंदी बेन की आंखें भीग गई। अंबिका गोहिल नाम की बच्ची बता रही थी कि परिवार में कितना जरुरी है भरोसा पैदा करना । बच्ची के ये आंसू समाज के लिए, सरकार के लिए और कानून के लिए एक सांकेतिक खत है। इस देश के हर आदमी के पते तक पहुंचना चाहिए और हर मां-बाप में इसे पढ़ने की साहस होनी चाहिए।
बता दें कि हरेज प्राथमिक स्कूल में नामांकन का कार्यक्रम चल रहा था। उसी कार्यक्रम में ये बच्ची बता रही थी पेट में पल रही बच्ची कैसे इस दुनिया को देखने के लिए अपनी मां से गुजारिश करती है। जैसे ही इस बच्ची का भाषण समाप्त हुआ। मंच का माहौल बदल गया और तालियों की आवाज बजती चली गई। आनंदी बेन भावुक हो गई, उनकी आंखें भर आईं और रूमाल से उन्होंने अपनी आंखें पोंछी। बच्ची को पास बुलाया और उसे गले से लगा लिया। बच्ची रोए जा रही थी, आनंदी बेन ने उसे चुप हो जाने को कहा।
देखिए वीडियो-
Latest India News