1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने की हालात की समीक्षा

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने की हालात की समीक्षा

एसपीएस नेल्लोर, प्रकाशम और गुंटूर जिलों में कल भारी बारिश हुई थी, जबकि कृष्णा, पूर्व गोदावरी और विशाखापत्तनम में आज मूसलाधार बारिश हुई है।

N. Chandrababu Naidu- India TV Hindi
N. Chandrababu Naidu

विजयवाड़ाः रोआनू चक्रवाती तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो इसको सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जाएं।

एसपीएस नेल्लोर, प्रकाशम और गुंटूर जिलों में बुधवार को भारी बारिश हुई थी, जबकि कृष्णा, पूर्व गोदावरी और विशाखापत्तनम में गुरुवार को मूसलाधार बारिश हुई है। आला अफसरों के साथ टेलीकॉन्फे्रंस से स्थिति का जायजा लेने के दौरान उन्होंने मुख्य सचिव सत्य प्रकाश टुकेर और विभिन्न जिलों के कलेक्टरों से कहा, जहां भी जरूरत हो वहां राहत शिविर खोलें। संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं।

इसे भी पढ़ेः जानें कैसे रखते हैं तूफानों के नाम !

किसी भी संभावित स्थिति के लिए खाने और अन्य जरूरी वस्तुओं का पर्याप्त भंडार तैयार रखें। नायडू ने कहा, राहत अभियानों पर नजर रखने के लिए प्रत्येक मंडल में विशेष अधिकारियों को तैनात करें। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया, दमकल विभाग के कर्मियों को जहां भी जरूरत हो वहां बचाव अभियान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Latest India News