कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण से 20 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,000 हो गई है। इसके अलावा 1,589 लोगों के संक्रमित पाए जाने के साथ ही संक्रमितों की कुल तादाद 34,427 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 749 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। राज्य में अब भी 12,747 लोग वायरस से संक्रमित हैं।
Latest India News