1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CVoter Opinion poll: बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में बनेगी अम्मा की सरकार

CVoter Opinion poll: बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में बनेगी अम्मा की सरकार

5 राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में असम में हंग असेंबली का अनुमान है जबकि केरल में LDF वापसी करता नजर आ रहा है।

west bengal

पश्चिम बंगाल की स्थिति

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी फिर से सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। 294 विधानसभा सीटों वाले सदन में ममता बनर्जी की पार्टी 160 सीटों को साथ बहुमत प्राप्त करती नजर आ रही है। आपको बता दें कि पांच साल पहले ममता की पार्टी ने 184 सीटों के साथ एक बड़ी जीत हासिल की थी। इस बार सीपीआई(एम) और कांग्रेस को मिलाकर 137 सीटें जीतने का अनुमान है (लेफ्ट फ्रंट 106 और कांग्रेस 21) जबकि भाजपा इस चुनाव में 4 और अन्य पार्टियां 3 पर जीत हासिल करती नजर आ रही हैं। पांच साल पहले 60 सीटें जीतने वाला लेफ्ट फ्रंट इस बार 106 सीटें जीतता दिख रहा है, वहीं कांग्रेस इस बार 21 सीटों पर सिमटती दिख रही है (पिछली बार 42)।

अगर वोट फीसद की बात की जाए तो तृणमूल कांग्रेस का वोट फीसद 39.6 से घटकर 38.9 फीसद तक जाता दिख रहा है। वहीं लेफ्ट फ्रंट भी पिछली बार के 39.7 फीसदी के मुकाबले घटकर 31.4 फीसदी पर जाता दिख रहा है। अगर कांग्रेस के वोट शेयर की बात की जाए तो वो भी 9.1 फीसद से घटकर 8.3 फीसद तक सिकुड़ता जान पड़ रहा है। हालांकि भाजपा का वोट फीसद जरूर थोड़ा बढ़ा है जो कि 2.2 फीसद से 4.1 फीसद तक जाता दिख रहा है।

अगली स्लाइड में पढ़ें क्या रहेगी असम की स्थिति

Latest India News