1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CVoter Opinion poll: बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में बनेगी अम्मा की सरकार

CVoter Opinion poll: बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में बनेगी अम्मा की सरकार

5 राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में असम में हंग असेंबली का अनुमान है जबकि केरल में LDF वापसी करता नजर आ रहा है।

assam

असम की स्थिति

126 विधानसभा सीटों वाले असम में भाजपा नीत गठबंधन को 55 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं तरूण गगोई की कांग्रेस पार्टी को 53 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि पांच साल पहले उसे 78 सीटें हासिल हुईं थीं।

बदरूद्दीन अजमल की आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को 12 सीटें मिलने का अनुमान है, जो कि पिछली बार के मुकाबले 6 सीटें कम है। अन्य के खाते में 6 सीटें जाती दिख रही हैं। भाजपा ने असम गण परिषद और बोडो पीपुल्स फ्रंट के साथ मिलकर गठबंधन बनाया है।

अगर वोटिंग फीसद की बात की जाए तो भाजपा नीत गठबंधन को 35 फीसद सीटें मिलने का अनुमान है जो कि पिछली दफे 333.9 फीसद था। जबकि सत्ता रूढ़ कांग्रेस का वोटिंग फीसद 39.4 से घटकर 36.9 तक सिकुड़ता दिख रहा है। वहीं एआईयूडीएफ का वोट शेयर भी 12.6 से घटकर 12.1 होता दिख रहा है।

Latest India News