नई दिल्ली: दादरी में पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे एसडीएम राजेश यादव को लोगों ने भगा दिया। पीड़ित परिवारों ने एसडीएम पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ितों के मुताबिक एसडीएम उन्हें राज्य सरकार के खिलाफ कुछ ना बोलने को कह रहे थे।
वहीं बिसाड़ा गांव सियासत का अखाड़ा बन गया है, पहले AIMIM के अध्यक्ष ओवैसी ने पहुंच कर अपनी सियासत गरमायी तो उसके बाद केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने गांव में पहुंच कर बिना प्रशासन की इजाजत के ही पंचायत कर डाली।
हालांकि इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही है, लेकिन महेश शर्मा ने फिर दोहराया है कि ये महज हादसा है। साथ ही ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां पर किसी को सियासत करने नहीं दी जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग और कुछ मीडिया वाले इस घटना को सांप्रदायिक रुप दे रहे हैं। महेश शर्मा का कहना है कि गांव में राजनीति करने वालों को घुसने नहीं दिया जाएगा और इस समाज में सभी समुदाय के लोगों को रहने का अधिकार है।
अगली स्लाइड में पढ़ें क्या कहा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने......
Latest India News