1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दादरी: SDM पर मृतक के परिवार को धमकाने का आरोप

दादरी: SDM पर मृतक के परिवार को धमकाने का आरोप

नई दिल्ली: दादरी में पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे एसडीएम राजेश यादव को लोगों ने भगा दिया। पीड़ित परिवारों ने एसडीएम पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ितों के मुताबिक एसडीएम उन्हें राज्य सरकार

इस प्रकरण में कडा रूख अपनाते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा, देश भर में इस घटना की चर्चा है और मैं आपको आश्वासन देता हूं कि इसके लिए दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वे जो भी हों।

उन्होंने कहा कि सरकार और कानून पूरी ईमानदारी से कार्य करेगा और दोषियों का पता लगाकर उन्हें दंड सुनिश्चित करेगा। अखिलेश यादव ने ये आश्वासन भी दिया कि मृतक के परिजनों के साथ पूरा न्याय होगा, जिन्होंने अपने परिवार का सदस्य खो दिया है। उन्होंने कहा कि परिजनों को न्याय दिलाने में पूरी मदद की जाएगी।  

गोमांस घर में होने की अफवाह पर हुआ

सोमवार की रात एक भीड 50 वर्षीय अखलाक के घर घुसी और कथित रूप से उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी। पिटाई में अखलाक का 22 वर्षीय बेटा दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। ऐसी अफवाहें थीं कि इस परिवार ने गोमांस खाया है।

दूसरा बेटा वायुसेना में कर रहा है देश सेवा

अखलाक के दूसरे बेटे सरताज भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पिता के हत्यारों को दंडित करने की मांग की है।

इस घटना की सभी राजनीतिक दलों ने निन्दा की है। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गये हैं और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतक के परिजनों को दस लाख रूपये आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

Latest India News