1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का मुंबई से कराची तक का सफर!

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का मुंबई से कराची तक का सफर!

नई दिल्ली: दाऊद इब्राहिम आज भी जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह है जो भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक पहेली बना हुआ है। जिस डॉन को भारत का खुफिया तंत्र प्रत्यर्पण कराने के

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद...- India TV Hindi
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का मुंबई से कराची तक का सफर!

नई दिल्ली: दाऊद इब्राहिम आज भी जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह है जो भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक पहेली बना हुआ है। जिस डॉन को भारत का खुफिया तंत्र प्रत्यर्पण कराने के लिये रात-दिन एक कर रखी है उस डॉन के जीवन में एक वक्त ऐसा भी था जब उसके घर में रोटी भी किसी की बख्शीश से ही हासिल होती थी।

तो आइए आपको बताते हैं मुंबई के डोंगरी का कास्कर कैसे बना दाऊद इब्राहिम.....

इंटरपोल उसे दुनिया के मोस्ट वांटेड गुनहगार मानता है तो फोर्ब्स पत्रिका उसका शुमार दुनिया की सबसे ताकतवर हस्तियों में करती है। अमेरीकी कांग्रेस उसे लादेन का दोस्त और दुनिया के सबसे खतरनाक क्रिमिनल टेररिस्ट सिंडिकेट चलाने का गुनहगार मानती है, तो भारत सरकार के लिए वो 1993 के मुंबई हमले का मास्टमाइंड है।

कई साल पहले दाऊद ऐसा नहीं था। उसके पिता शेख इब्राहिम अली कास्कर मुंबई पुलिस में हवलदार थे और इस घर में अच्छा खाना तभी नसीब होता था, जब स्मगलिंग की दुनिया के बेताज बादशाह हाजी मस्तान औऱ करीम लाला की बख्शीश घर में आती थी।

करीम लाला और हाजी मस्तान के गैंग को किया ज्वाइन

70 के दशक में दाऊद ने स्कूल छोड़कर अपराध की राह पकड़ ली। एक समय के अंडरवर्ल्ड डॉन रहे करीम लाला और हाजी मस्तान के गैंग से जुड़ने के बाद उसने मुंबई के नागपाड़ा और डोंगरी इलाके में काम किया। 1977 में मुंबई के हाजीअली में स्मगलरों की बोट लूटकर दाऊद ने जुर्म की दुनिया में पहली बड़ी दस्तक दी और फिर धीरे-धीरे अंडरवर्ल्ड पर छा गया।

1980 के दशक आते-आते वह अपना गिरोह बना चुका था। इसके बाद दाऊद का नाम मुंबई अपराध जगत में बहुत तेज़ी से उभरा। हफ्ता वसूली और फिरौती के बाद उसकी गतिविधियां फिल्म जगत, रियल एस्टेट, सट्टे और शेयर बाज़ार तक फैल गईं। बताते हैं कि इस काम में सत्ता और पुलिस में कई स्तर पर संपर्कों ने उसकी मदद की।

अगली स्लाइड में पढ़ें क्यों दाऊद अपने परिवार वालों के साथ भाग गया दुबई ?

Latest India News