J&K: राजौरी में संदिग्ध हालत में मिला मेजर रैंक के अफसर का शव
J&K: राजौरी में संदिग्ध हालत में मिला मेजर रैंक के अफसर का शव
IndiaTV Hindi Desk
Published : Nov 09, 2020 02:24 pm IST, Updated : Nov 09, 2020 02:24 pm IST
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप में मेजर रैंक के एक अफसर का शव संदिग्ध हालात में मिला है। आर्मी और पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGEजम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के अफसर का शव मिला
राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सोमवार सुबह राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप में मेजर रैंक के एक अफसर का शव संदिग्ध हालात में मिला है। आर्मी और पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि शव जिले के थानामंडी क्षेत्र में स्थित शिविर में मिला।
सेना के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।