राजौरी में एक महिला को जंगल के बीच बोर में बंद पाया गया। उसके हाथ बंधे हुए थे और वह बोरे में पैक थी। पुलिस ने महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है।
राजौरी जिले के मंजाकोट ब्लॉक में आजादी के बाद पहली बार सड़क और पुलों का जाल बिछने से जश्न का माहौल है। हाल ही में मंजाकोट से राजौरी तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी हुई, जिससे सीमा से सटे गांवों तक पहुंच आसान हो गई।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की चपेट में वाहन में सवार 5 लोग आ गए। घायलों को दुर्घटना के बाद तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने एक मकान के पास से आईईडी बरामद किया। यहां बरामद आईईडी को एक नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
राजौरी और पुंछ जिलों में आतंक विरोधी अभियान लगातार जारी हैं। दिल्ली हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में विशेष रूप से सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा और नाकाबंदी बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा बल हर संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रखे हुए हैं।
सेना के 'व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पी के मिश्रा ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों का दौरा किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी के उफनते पानी के बीच बच्चे को बचाने के लिए सेना के जवान हेलीकॉप्टर लेकर जाते हैं और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालते हैं। इस दौरान बिजली के झूलते तारों का भी खतरा है, लेकिन बच्चा सुरक्षित बच जाता है।
राजौरी में बीएसएफ ने नियंत्रण रेखा के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद आरिब अहमद के रूप में हुई है।
राजौरी के एक रिहायशी इलाके से वन्य संरक्षण विभाग की टीम ने कस्तूरी बिलाव और उसके चार शावकों का रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।
पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी में राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थप्पा की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है।
जम्मू कश्मीर के तमाम इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी है। इसके बाद आसमान में धुआं भी दिख रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में चार संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
ग्रेनेड हमले के तुरंत बाद ही सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस और सेना के जवानों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। साथ ही, सुरक्षाबलों को भी घने जंगलों में अलर्ट मोड पर रखा गया है।
जम्मू कश्मीर के राजौरी में नौशेरा सेक्टर में बॉर्डर पार से गोलीबारी हुई है। इस घटना में सेना का एक जवान घायल हो गया है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक अग्रिम गांव में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की।
राजौरी में रहस्यमयी तरीके से होने वाली मौतों के मामले में 38 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इन सभी मरीजों को क्वारंटाइन में रखा गया था, जिन्हें पूरी तरह से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि एनआईए की विशेष अदालत से मिले वारंट के आधार पर राजौरी, नौशेरा, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका, बुद्धल, मंजाकोट और चिंगस समेत 25 स्थानों पर व्यापक छापेमारी की गई।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रहस्यमयी मौतों के मामले में डॉक्टरों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 230 लोगों को क्वारंटाइन करना पड़ा है। इस मामले में अभी भी जांच की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में रहस्यमयी तरीके से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब इस मामले में गांव में मौजूद एक बावड़ी को सील कर दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रहस्यमयी बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों के तीन घरों को सील कर दिया है जबकि उनके 21 करीबी रिश्तेदारों को कड़ी निगरानी में रखने के लिए सरकारी देखभाल केंद्र में स्थानांतरित कर दिया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़