1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. राजौरी के अधिकारी राज कुमार थापा की मौत, पाकिस्तानियों ने उनके घर को बनाया निशाना, CM अब्दुल्ला बोले- मेरे पास शब्द नहीं

राजौरी के अधिकारी राज कुमार थापा की मौत, पाकिस्तानियों ने उनके घर को बनाया निशाना, CM अब्दुल्ला बोले- मेरे पास शब्द नहीं

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 10, 2025 07:28 am IST,  Updated : May 10, 2025 07:59 am IST

पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी में राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थप्पा की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है।

पाकिस्तान की गोलीबारी में राजौरी के एडीडीसी राज कुमार थापा की मौत- India TV Hindi
पाकिस्तान की गोलीबारी में राजौरी के एडीडीसी राज कुमार थापा की मौत Image Source : PTI

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वो लगातार भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहा है। अब उसने दुस्साहस दिखाते हुए अधिकारी के आवास पर गोलीबारी की है। इस दौरान राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राज कुमार थापा की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हृदय विदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला कहा, "राजौरी से दुखद खबर आई है। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। कल ही वे डिप्टी सीएम के साथ जिले में घूम रहे थे और मेरी अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे। आज अधिकारी के आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी की गई, जिसमें राजौरी शहर को निशाना बनाया गया, जिसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई। इस भयानक जान-माल के नुकसान पर अपने सदमे और दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

घुसपैठ की कोशिश, 7 आतंकवादी मारे गए

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जम्मू-कश्मीर की अशांत सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार तीसरे दिन भी भारी गोलाबारी जारी रही, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को विफल करते हुए 7 आतंकवादियों को मार गिराया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को सबसे बड़े पाकिस्तानी ड्रोन हमले के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए श्रीनगर से जम्मू पहुंचे, जबकि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गोलाबारी प्रभावित उरी सेक्टर का दौरा किया। अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि सीमा पार से लगातार तनाव बढ़ने से केवल उसे ही नुकसान होगा।

ये भी पढ़ें-

भारत ने मार गिराए पाकिस्तान के दो फाइटर जेट, श्रीनगर के पास किया ढेर

India Pakistan Tension: भारत ने पाकिस्तान की मिसाइल को मार गिराया, पाक सेना का बड़ा हमला किया नाकाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।