टी20 विश्व कप 2026 का लीग फेज अब समाप्त होने को है। भारतीय टीम ने अपने सभी चार मैच पहले राउंड के खेल लिए हैं और लगातार जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। इस बीच बुधवार को सुपर 8 की सभी टीमें भी मिल गई हैं। पाकिस्तान ने भी आखिरकार गिरते पड़ते सुपर 8 में अपनी सीट पक्की कर ली है। इस बीच आपको अंक तालिका पर एक नजर डालनी चाहिए। खास बात ये है कि भारत और साउथ अफ्रीका ही दो ऐसी टीमें हैं, जो अपने सभी मैच जीतकर आगे जा रही हैं।
बात सबसे पहले ग्रुप ए की करते हैं। इस ग्रुप से भारत के अलावा पाकिस्तान ने भी सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया आठ लेकर पहले नंबर पर है, वहीं पाकिस्तान के 6 अंक है और वो दूसरे नंबर की टीम है। इस ग्रुप की बाकी तीन टीमें यानी यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया का सफर खत्म हो गया है।
ग्रुप बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीमें सुपर 8 में पहुंची हैं। श्रीलंका के छह अंक हैं, हालांकि उसका एक मैच अभी बाकी है। वहीं जिम्बाब्वे के तीन मैचों में 5 अंक हैं। जिम्बाब्वे का भी एक मैच अभी बचा हुआ है। इस ग्रुप से आयरलैंड, आस्ट्रेलिया और ओमान का खेल खत्म है। आस्ट्रेलिया को अभी ओमान से अपना आखिरी मैच खेलना है, इस मैच के कुछ मायने नहीं रह गए हैं।
ग्रुप सी से सुपर 8 में पहुंचने वाली दो टीमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड हैं। वेस्टइंडीज ने तीन मैच खेलकर सभी में जीत दर्ज की है। उसका एक मैच बाकी है, वहीं इंग्लैंड ने चार मैच खेलकर छह अंक हासिल किए हैं। इस ग्रुप से स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल की टीमें बाहर हो गई हैं।
ग्रुप डी की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने भी अपने सारे चार के चार मैच जीतकर आठ अंक हासिल किए हैं। न्यूजीलैंड की टीम चार में से तीन मैच जीतकर 6 अंक हासिल कर चुकी है। यहां से अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा अब बाहर हैं। हालांकि अफगानिस्तान और कनाडा को अभी अपना आखिरी मैच खेलना बाकी है। अब कुछ ही लीग के मैच बचे हैं, उसके बाद सुपर 8 के मैच शुरू हो जाएंगे। देखना होगा कि बचे हुए मैचों में क्या कुछ होता है।
यह भी पढ़ें
IND vs NED Score: भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया, यहां देखें मुकाबले का पूरा स्कोर
भारत के खिलाफ 0, साहिबजादा फरहान को रास आई नामीबिया, लगा दी सेंचुरी
संपादक की पसंद