IND vs NED Score: भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया का विजय रथ अभी जारी है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। इसके बाद नीदरलैंड्स ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाज की और 176 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट चटकाए, वहीं शिवम दुबे को भी दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक एक सफलता मिली।
तिलक और सूर्या शुरुआत मिलने के बाद हो गए आउट
इससे पहले जब टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी तो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा फिर से बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए। ईशान किशन भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए, वे केवल 18 रन ही बना सके। कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी शुरुआत मिली, वे रंग में भी दिख रहे थे, लेकिन 28 बॉल पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा भी सस्ते में आउट हुए। वे भी शुरुआत मिलने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 31 रन बनाए। रिंकू सिंह ने आखिरी में आकर तीन बॉल पर 6 रन बनाए और नाबाद रहे।
टीम इंडिया का विजय रथ जारी
टीम इंडिया का ये इस साल के विश्व कप का आखिरी लीग मुकाबला था। सभी चार के चार मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं। भारतीय टीम पहले ही सुपर 8 में अपनी सीट पक्की कर चुकी है। इस बीच भारत के आठ अंक हो गए हैं। अब सुपर 8 में भारत मुकाबला साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होगा। टीम इंडिया अब अगले राउंड की तैयारी में जुटेगी। टीम का अगला मैच भी यहीं यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा।
भारत की पूरी टीम: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
नीदरलैंड्स की पूरी टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फ़िकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन।