1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, राजौरी में वाहन के रेलिंग से टकराने से 2 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, राजौरी में वाहन के रेलिंग से टकराने से 2 लोगों की मौत

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Dec 03, 2025 09:49 am IST,  Updated : Dec 03, 2025 10:17 am IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। इस घटना की चपेट में वाहन में सवार 5 लोग आ गए। घायलों को दुर्घटना के बाद तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Road Accident In Rajouri- India TV Hindi
राजौरी में वाहन के रेलिंग से टकराने से हादसा हो गया। Image Source : सांकेतिक तस्वीर

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार (3 दिसंबर को) सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। यह हादसा वाहन के रेलिंग से टकराने से हुआ, ये 5 लोग गाड़ी में बैठे थे और हादसे की चपेट में आ गए। ये हादसा राजौरी के चिंगस के इलाके में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि एक स्विफ्ट कार, जम्मू से राजौरी की तरफ जा रही थी, तभी सुबह लगभग साढ़े 4 बजे चिंगस के पास एक रेलिंग से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए।

हादसे में नायक सिंह और याकूब की गई जान

जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए GMC राजौरी ले जाया गया। मृतकों की पहचान वारीपट्टन के रहने वाले 53 साल के नायक सिंह और सैला सुरनकोट के निवासी मोहम्मद याकूब के रूप में हुई है। याकूब की उम्र 45 साल थी। उनकी जान चली जाने से उनके परिवारों में मातम है। अभी दोनों का शव मॉर्चरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज

इस हादसे में सैला सुरनकोट के रहने वाले मोहम्मद फारूख, Digwar Poonch के रहने वाले ड्राइवर मोहम्मद सगीर और Kakora Manjakote के निवासी Mohd Mushtaq के तौर पर हुई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। इन तीनों का इलाज राजौरी के अस्पताल में किया जा रहा है।

1 साल में कितने भारतीयों की हादसों में गई जान?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए हालिया आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में भारत में लगभग 4 लाख 80 हजार 583 सड़क हादसे हुए थे। इन दुर्घटनाओं में करीब 1 लाख 72 हजार 890 लोगों की मौत हो गई थी।

(इनपुट- राही कपूर)

ये भी पढ़ें-

विकलांग के बजाय “दिव्यांग” कहे जाने से क्या बदल पाई जिंदगी? सुनिए सामाजिक बदलाव की कहानी वर्ल्ड चैंपियंस की जुबानी

EXCLUSIVE: ग्लोबल प्रेशर के बावजूद दशकों से कैसे टिकी है भारत-रूस की दोस्ती? एक्सपर्ट ने समझाया एक-एक पहलू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।