1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वर्कआउट करते समय की जाने वाली ये गलतियां आपके जॉइंट्स पर पड़ सकती हैं भारी, हो सकती है इंजरी

वर्कआउट करते समय की जाने वाली ये गलतियां आपके जॉइंट्स पर पड़ सकती हैं भारी, हो सकती है इंजरी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 18, 2026 11:47 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 11:47 pm IST

​फिटनेस का मतलब सिर्फ मेहनत नहीं, बल्कि सही और सुरक्षित तरीके से एक्सरसाइज़ करना भी है। जॉइंट्स स्वस्थ रहेंगे तो आप लंबे समय तक एक्टिव और फिट रह पाएंगे।

वर्कआउट - India TV Hindi
वर्कआउट Image Source : FREEPIK/UNSPLASH

फिट रहने के लिए वर्कआउट करना बेहद ज़रूरी है, लेकिन गलत तरीके से की गई एक्सरसाइज़ फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकती है। खासकर घुटने, कंधे, कमर और एंकल जैसे जॉइंट्स पर गलत मूवमेंट का सीधा असर पड़ता है। कई बार लोग जल्दी रिज़ल्ट पाने के चक्कर में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो आगे चलकर दर्द, सूजन या गंभीर इंजरी का कारण बन सकती हैं। अगर आप भी नियमित वर्कआउट करते हैं, तो इन आम गलतियों से जरूर बचें

वर्कआउट करने के दौरान इन गलतियों को करने से बचें

  • वॉर्म-अप स्किप करना: बिना वॉर्म-अप सीधे हैवी एक्सरसाइज़ शुरू करना जॉइंट्स और मसल्स पर अचानक दबाव डालता है, जिससे स्ट्रेन या लिगामेंट इंजरी का खतरा बढ़ जाता है।

  • गलत फॉर्म में एक्सरसाइज़ करना: स्क्वैट्स, लंजेस, डेडलिफ्ट्स या शोल्डर प्रेस वर्कआउट के लिए गलत टेक्नीक का इस्तेमाल करने से मसल्स के बजाय जोड़ों पर ज़्यादा लोड पड़ सकता है। इससे आपके शरीर के खराब होने का प्रोसेस तेज़ हो जाएगा।

  • जरूरत से ज्यादा वजन उठाना: जब आप अपनी क्षमता से ज़्यादा भारी वज़न उठाते हैं, तो इससे जोड़ों, खासकर घुटनों, कंधों और पीठ पर बहुत ज़्यादा स्ट्रेस पड़ता है। जोड़ हमारी मसल्स की तुलना में धीरे ढलते हैं, जिससे समय के साथ उन्हें नुकसान होने का खतरा ज़्यादा होता है।

  • रेस्ट न लेना: लगातार बिना ब्रेक के वर्कआउट करने से जॉइंट्स को रिकवर होने का समय नहीं मिलता, जिससे सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है।

  • गलत जूते पहनना: रनिंग या हाई-इम्पैक्ट वर्कआउट के दौरान सही सपोर्ट वाले जूते न पहनने से जोड़ों पर दबाव पड़ता है, जिससे घुटनों में दर्द, कार्टिलेज का तेजी से घिसना, टखनों में मोच, अकिलिस टेंडिनाइटिस और शिन स्प्लिंट्स जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। बिना प्रॉपर कुशनिंग के चलने से शरीर का पॉश्चर और चाल खराब हो सकती है, जो लंबे समय में गंभीर दर्द का कारण बनता है। 

     

कैसे रखें अपने जॉइंट्स को सुरक्षित?

हर वर्कआउट सेशन से पहले 5–10 मिनट वॉर्म-अप करें। सही तकनीक सीखें या ट्रेनर की मदद लें। अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही वजन चुनें। वर्कआउट के बाद स्ट्रेचिंग जरूर करें। दर्द को नजरअंदाज न करें। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।