आजकल हर दूसरा व्यक्ति शॉर्टकट अपनाने की फिराक में रहता है। लोग इतने आलसी हो चुके हैं कि सीढ़ियों की जगह ज्यादातर लोग लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। आज के दौर में टाइम और मेहनत कौन खर्च करना चाहेगा। ये आर्टिकल ऐसे ही लोगों के लिए है। ताकि वो समझ सकें कि घर ऑफिस में लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चुनना कैसे उनकी सेहत पर चमत्कारी असर करता है। इससे वज़न कंट्रोल होता है औऱ एक मंज़िल सीढ़ी चढ़ना दिल की उम्र 5 मिनट बढ़ा देता है। और रोज़ सीढ़ियों के इस्तेमाल से आर्टरीज़ मज़बूत होती है, कोलेस्ट्रॉल-बीपी कंट्रोल रहता है। ये मानकर चलिए कि अगर आप हर दिन 5 मज़िल या 50 सीढ़िया चढ़ लेते हैं तो 20% तक हार्ट डिजीज़ का खतरा घट जाता है।
इतना ही नहीं दिन में केवल 5 मिनट सीढ़ी उतरने चढ़ने से पैर, पेट की मसल्स भी स्ट्रॉन्ग होती हैं। पेल्विक फ्लोर में दर्द-अकड़न की शिकायत नहीं होती। इसका सबसे ज़्यादा फायदा तो वो लोग उठा सकते हैं जो बढ़ते वज़न से परेशान है और मोटापा घटाने के लिए घंटो जिम में पसीना बहाते हैं। वो गौर से सुने अमेरिका की तुलाने यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक सीढ़ियां चढ़ना पैदल चलने के मुकाबले 3 गुना ज़्यादा कैलरी बर्न करता है।
क्योंकि जीना चढ़ने वक्त शरीर ग्रैविटी के खिलाफ काम करता है। हार्टबीट बढ़ती है और शरीर 'हाई फैट बर्निंग-ज़ोन' में चला जाता है। यानि 8-10 मिनट सीढ़ी एक्सरसाइज़ घंटे भर की लंबी वॉक के बराबर असरदार है। और ये आदत अपने साथ साथ बच्चों को भी डालिए। क्योंकि मोटापा सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं बच्चों के लिए भी महामारी बनता जा रहा है। देश के लेटेस्ट इकॉनोमिक सर्वे के मुताबिक अगले कुछ साल में ओबीज़ बच्चों की नंबर तीन करोड़ से बढ़कर तकरीबन 8 करोड़ तक पहुंचने की आशंका है।
जब बचपन ही बीमारियों के बोझ तले दब जाएगा तो देश को सुपरपावर बनाने का सपना कैसे सच होगा। इसलिए बच्चे हो या बड़े सब हेल्दी और फिट रहे। उसके लिए ज़रूरी है मोटापे पर ब्रेक लगाएं और उसके लिए स्वामी रामदेव के उपाय अपनाएं। हाई राइज़ बिलडिंग हैं हर जगह 25-30 फ्लोर आम बात है लेकिन इतने फ्लोर चढ़ना तो सबके बस की बात नहीं है। लेकिन फिर भी औसतन कितने फ्लोर उन्हें सीढ़िया ज़रूर चढ़नी चाहिए। सर्वे में छोटे बच्चों के लिए दूध और पेय पदार्थों के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने की भी बात कही गई है। बच्चों में बढ़ते मोटापे को लेकर चिंता जताई गई। देश में 2020 में 3.3 करोड़ से अधिक बच्चे मोटापे का शिकार थे। 2035 तक आंकड़ा 8.3 करोड़ पहुंचने का अनुमान है।
इंटरनल ऑर्गन्स पर फैट से खतरा
दिल
लिवर
पैंक्रियाज़
किडनी
मोटापा घटाने का रामबाण उपाय
सुबह नींबू-पानी पीएं।
लौकी का सूप-जूस लें।
खाने से पहले सलाद खाएं।
रात में रोटी-चावल खाने से बचें।
डिनर 7 बजे से पहले करें।
खाने के 1 घंटे बाद पानी पीएं।
मोटापा घटाने के लिए आजमाएं ये उपाय
अदरक-नींबू की चाय पीएं। अदरक फैट कंट्रोल करती है।
मोटापा घटाने के लिए करें ये उपाय
रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें। त्रिफला डायजेशन बेहतर करता है और वजन भी कम होता है।
दालचीनी से घटाएं मोटापा
3-6 ग्राम दालचीनी लें और इसे 200 ग्राम पानी में उबालें। फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं।