IANS
Published : Jun 21, 2017 12:40 pm IST, Updated : Jun 21, 2017 12:40 pm IST
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।" दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Delhi Rains
नई दिल्ली: राजधानी में मंगलवार को रातभर हुई भारी बारिश से बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के तापमान में गिरावट आ गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में रातभर बारिश हुई, जो बुधवार तड़के तक जारी रही। बुधवार को हुई 20.2 मिलीमीटर बारिश के बाद जून महीने में कुल 102 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा। ये भी पढ़ें:कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।" दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
शहर में सोमवार रात भी भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरकर 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।