नई दिल्ली: बेकाबू हुई कार एक बार फिर कई जिंदगियां निगल गई। इस हादसे की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई हैं। दिल्ली के जनकपुरी में शराब के नशे में कार चला रहे एक शख्स ने 3 लोगों को कुचल दिया जिनमें से दो की मौत हो गई। तीनों टक्कर अलग-अलग जगहों पर हुई।
यहां एक बुजुर्ग अपने साथी के साथ मॉर्निंगवाक कर रहे थे, लेकिन कुछ ही सेकेंड में इस हादसे ने उनकी जान ले ली। सोमवार को सुबह करीब 6:30 बजे मॉर्निंग वॉक करते दो बुजुर् आपस में बात करते हुए आगे बढ़ रहे थे तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार एक बुजुर्ग को इतनी जोर की टक्कर मारी कि वो कई फीट ऊपर उछल गए और एक पेड़ से टकराकर नीचे गिर गए।
जैसे ही कार ने 67 साल के बुजुर्ग अश्विनी आनंद को टक्कर मारी सड़क पर मौजूद दूसरे राहगिर उनकी मदद के लिए आगे बढ़े। घायल बुजुर्ग को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। स्थानीय लोगों और परिजनों ने जनकपुरी थाने में आरोपी ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग पर जमकर हंगामा भी किया।
सबकुछ इतना अचानक हुआ कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। अचानक अपने साथ चल रहे दोस्त को सामने न पाकर दूसरे शख्स भी हैरान रह गए।
पुलिस के मुताबिक अश्विनी आनंद को टक्कर मारने के बाद होंडा सिटी कार जैसे ही आगे बढ़ी, आगे इसने एक और शख्स को टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर के बाद अमीर ड्राइवर कार से निकलकर भागने लगा लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
अगली स्लाइड में देखें VIDEO
Latest India News