बेकाबू रफ्तार में होंडा सिटी कार चलाने वाले की पहचान 21 साल के ऋषभ के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक इस बुजुर्ग को टक्कर मारने से पहले भी इसने एक औऱ शख्स को टक्कर मारी थी जिसमें उनकी भी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक ड्राइव करते वक्त ऋषभ नशे में था।
दिल्ली के आईपी यूनिवर्सिटी में बीबीए फाइनल इयर के इस स्टूडेंट ने पुलिस को बताया कि वो देर रात दोस्तों के साथ पार्टी करके सुबह अपने घर लौट रहा था। पार्टी में ही उसने शराब पी थी। जिसके बाद कार पर उसका कंट्रोल नहीं रहा और एक के बाद एक तीन हादसे हुए, जिनमें दो की मौत हो गई। जबकि अस्पताल में भर्ती तीसरा शख्स मौत से जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
Latest India News